HomeBreaking Newsअपर माल रोड में ट्रेफिक को लेकर जारी हुआ यह आदेश, तत्काल...

अपर माल रोड में ट्रेफिक को लेकर जारी हुआ यह आदेश, तत्काल प्रभाव से लागू

ADVERTISEMENTSAd

⏩ 03 घंटे बंद रहेगा वाहनों का आवागमन, डीएम ने दिये आदेश

सीएनई रिपोर्टर, नैनीताल

मैदानी क्षेत्रों में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच नैनीताल आने वाले पर्यटकों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। सरोवर नगरी में अत्यधिक भीड़—भाड़ के चलते जिला प्रशासन ने अपर माल रोड में वाहनों के आवागमन को लेकर पूर्व से जारी आदेश में आंशिक परिवर्तन करते हुए वाहनों के प्रवेश प्रतिबंधित करने की समयसीमा एक घंटा बढ़ा दी है।

उल्लेखनीय है कि वर्तमान में सरोवर नगरी नैनीताल में पर्यटकों के अत्याधिक आवागमन से भीड़ होने के कारण सायंकाल मे अपर माल रोड, नैनीताल में पर्यटकों एवं अन्य वाहनों का आवागमन एक साथ होने के कारण दुर्घटनाओ की संभावना बढ़ रही है। जिसको दृष्टिगत रखते हुए जनहित में जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने अग्रिम आदेशों तक अपर माल रोड नैनीताल में पूर्व में सायं 6:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक के समय को परिवर्तित करते हुए अब सायं 6:00 से रात्रि 9:00 बजे तक (तीन घंटे) के लिए वाहनों का आवागमन पूर्ण से प्रतिबंधित के आदेश जारी किए हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से प्रभावी होंगे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments