HomeUttarakhandAlmoraवृद्धा की मौत, कंधा देने को भी नहीं मिला कोई 'अपना', ऐसे...

वृद्धा की मौत, कंधा देने को भी नहीं मिला कोई ‘अपना’, ऐसे निभाई अंतिम रस्म

ADVERTISEMENTS
✒️ परोपकार की मिसाल हिंदू सेवा समिति

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। जीवन के अंतिम समय में निश्चित रूप से अपने परिजनों का सानिध्य चाहता है। दुर्भाग्य से संसार से विदा लेते वक्त कुछ लोगों को ‘अपनों’ का साथ नहीं मिल पाता। हिंदू मान्यताओं के अनुसार यदि ऐसे लोगों का विधि-विधान से अंतिम संस्कार न हो तो उनकी आत्मा को शांति नहीं मिलती। ऐसे में हिंदू सेवा समिति अज्ञात शवों का पूर्ण रीति के साथ अंतिम संस्कार कराते आई है। इसी क्रम में आज भी एक 55 साल की महिला का विश्वनाथ घाट में अंतिम संस्कार संपन्न कराया गया। इस महिला के परिजनों का पता नहीं चल पाया है।

तीन रोज पहले मिला था अज्ञात शव, अंतिम संस्कार

बृहस्पतिवार को हिंदू सेवा समिति के सदस्यों ने महिला के लावारिस शव का घाट में अंतिम संस्कार किया। उक्त महिला का शव आज से 03 दिन पहले लमगड़ा क्षेत्र में मिला था। यह महिला नेपाली मूल की बताई जा रही थी। जिसकी उम्र लगभग 55 वर्ष थी।

शव को एम्बुलेंस से लाए थे अस्पताल

इस अज्ञात महिला के शव को 108 एम्बुलेंस के माध्यम से बेस चिकित्सालय (अल्मोड़ा) में लाया गया था। जहां डॉक्टरों द्वारा उसको मृत घोषित कर दिया गया था। जिसके बाद शव का पोस्टमार्टम हुआ। फिर शव मोर्चरी में रख दिया गया था। पुलिस द्वारा 3 दिनों तक उसके परिजनों की काफी खोजबीन की गई। इसके बावजूद उसके किसी भी परिजन से संपर्क नहीं हो पाया।

हिंदू सेवा समिति से किया गया संपर्क

अज्ञात शव को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा हिंदू सेवा समिति के सदस्यों से संपर्क किया गया। जिसके बाद इस अज्ञात शव का अंतिम संस्कार हिंदू रीति-रिवाजों के साथ विश्वनाथ घाट धाम में कर दिया गया। विदित हो कि अल्मोड़ा जिला या उसके आसपास के क्षेत्र में कोई भी इस तरह की घटना में हिंदू सेवा समिति हमेशा अपना सहयोग हमेशा प्रदान करती है।

अंतिम क्रिया में यह लोग रहे मौजूद

अज्ञात शव के अंतिम संस्कार में हिंदू सेवा समिति के अध्यक्ष अजीत सिंह कार्की, नीरज बोरा, गोविंद मटेला, अमित साह मोनू, पवन साह, वैभव पांडेय, अमन नज्जोन, हर्षवर्धन तिवारी, नीरज पवार, संजय कुमार संजू, पुलिस प्रशासन के खुशाल कुमार, मनमोहन सिंह आदि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments