HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी न्यूज : वार्ड नंबर 35 के इस चौराहे का नाम हुआ...

हल्द्वानी न्यूज : वार्ड नंबर 35 के इस चौराहे का नाम हुआ भूमिया चौराहा

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

हल्द्वानी। नगर निगम हल्द्वानी के वार्ड नंबर 35 के व्यस्त चौराहे का नाम बदल कर भूमिया चौराहा रख दिया गया है। वार्डवासियों ने बैठक कर इस चौराहे के नाम परिवर्तन का प्रस्ताव पारित किया। पहले इस चौराहे को हरदा चौराहे के नाम से जाना जाता था, लेकिन उन्होंने स्वयं इस चौराहे का नाम बदलने का प्रस्ताव दिया। उनका कहना था कि सड़कों व चौराहों के नाम दिवंगतों के नाम पर रखे जाते हैं,इसलिए इस चौराहे का नाम भूमिया चौराहा रखने में कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए।

नगर निगम के पार्षद देवी दयाल उपाध्याय ने बताया कि इस चौराहे से कन्या हाई स्कूल, 11 बूथों के पोलिंग सेंटर,क्वींस स्कूल, मल्ला प्लॉट मार्ग, कैनाल रोड एवं एवं जमरानी मार्ग को जोड़ता है। अब क्षेत्रवासियों ने इस चौराहे का नाम भूमिया चौराहा रख दिया है। इसकी सूचना संबंधित सभी विभागों को लिखति रूप से दी जाएगी। बैठक में क्षेत्रीय पार्षद रेनू टम्टा, सामाजिक कार्यकर्ता महेशानंद, प्यारेलाल सोनू सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे। संगीत माटर गोपाल राम ने बैठक में विशेष सहयोग किया।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments