HomeCNE Specialबर्थ डे स्पेशल : यूट्यूब पर 'गंदा' और 'मैली' बन खूब हंसा...

बर्थ डे स्पेशल : यूट्यूब पर ‘गंदा’ और ‘मैली’ बन खूब हंसा रहा यह कपल ! देखिए वीडियो

ADVERTISEMENTS

Bharti Singh and Harsh Limbachia Shared a new blog

सीएनई डेस्क

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

यूट्यूब में एक कपल ‘गंदा’ और ‘मैली’ आए हैं, जिन्हें लोग काफी पसंद कर रहे हैं। चौंकिये मत, इस दंपत्ति ने का यह असली नाम नहीं है, यह तो इन्होंने आपको हंसाने—गुदगुदाने के लिए बस एक पोस्ट किया है। इनका असली नाम है ‘भारती सिंह’ और उनके पति देव ‘हर्ष लिम्बाचिया’।

Bharti singh Harsh Limbachiyaa

आपको बता दें कि महशूर कमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष का एक यूट्यूब YouTube चैनल भी है। इनके फिलहाल 1.38 मिलियन सबस्क्राइबर हैं और यह संख्या निरंतर बढ़ती जा रही है। इस यू ट्यूब चैनल पर भारती और हर्ष ने एक लेटस्ट शार्ट वीडियो latest short video शेयर किया है, जिसका शीर्षक है ‘यह है गंदा और मैली की कहानी’। अब तब इस वीडियो 64 हजार से अधिक लोग देख चुके हैं। नीचे देखिये ‘गंदा’ और ‘मैली’ का गुदगुदाने वाला वीडियो —

आज है हंसी की गोलगप्पा भारती सिंह का बर्थडे

क्या आपको पता है कि जानी—मानी कमेडियन भारती सिंह का आज जन्मदिन है। भारती का जन्म 3 जुलाई, 1984 को अमृतसर, पंजाब में हुआ था। वह आज अपना 38 वां जन्मदिन मना रही है। देश भर से लोग उन्हें उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दे रहे हैं।

बहुत संघर्ष भरा रहा भारती सिंह का जीवन

कम ही लोगों को पता होगा कि देश भर में हास्य कलाकार के रूप में नाम कमा चुकी भारती सिंह ने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए बहुत संघर्ष किया है। एक जमाना था, जब दो जून की रोटी जुटाना तक उनके लिए काफी कठिन हो गया था। भारती सिंह ने जिंदगी में काफी कुछ खोया भी है। जब वह दो साल की तब उनके पिता की मौत हो गई थी। भारती सिंह व उनके दो भाई—बहनों को उनकी मां ने सिलाई—कढ़ाई का काम कर पाला—पोसा था।

पिस्टल शूटिंग की है शौकी, जीता है स्वर्ण पदक

ऐसा नहीं है कि भारती सिंह का कोई सपना कमेडियन बनने का था। वह तो निशानेबाजी की शौकीन रही थी और इसी फील्ड में नाम कमाना चाहती थी। रायफल—पिस्टल शूटिंग उनका पसंदीदा गेम था। भारती सिंह का यह दुर्भाग्य ही कहा जायेगा कि गरीबी की वजह से उन्हें अपना यह शौक और कॉलेज की पढ़ाई तक बीच में ही छोड़नी पड़ी थी।

मजाक की बनती रही पात्र तो ठान दिया दुनियां को हंसाऊंगी

भारती सिंह ने अपने ‘अभिशाप’ को ही ‘वरदान’ में बदल कर दिखाया है। एक समय था जब मोटापे की वजह से लोग उनका मजाक उड़ाया करते थे। स्कूल में बच्चे उन्हें चिढ़ाते थे। जिस कारण उन्हें शर्मिन्दा होना पड़ता था, लेकिन भारती सिंह ने ठान लिया था कि वह अपनी इस कमी को ही शौहरत की बुलंदियों तक पहुंचने का माध्यम बनायेगी। अतएव वह हास्य कलाकार बन गई। अब उन्हें अच्छा लगने लगा कि लोग उन्हें देख कर हंसते हैं। द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैंलेंज के माध्यम से उनकी छोटे पर्दे पर शानदार एंट्री हुई, जिसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

हर्ष लिंबाचिया आए जिंदगी में बदल गया सब कुछ

भारती सिंह देखते ही देखते स्टार बन गई।भारती जब Comedy Circus, Comedy Night Bachao जैसे टीवी शो कर रही थी, इसी दौरान उनकी मुलाकात हर्ष से हुई। हर्ष इन शो की स्क्रिप्ट लिखते थे। हैरानी की बात तो यह थी भारती और हर्ष एक दूसरे के करीब आते रहे, लेकिन मीडिया में इनकी खबरें वायरल नहीं हुई। देखते ही देखते प्यार परवान चढ़ा और साल 2017 में भारती की शादी हर्ष के साथ हो गई।

भारती सिंह पर हो रही पैसों की बरसात

कभी आर्थिक अभावों से जूझने वाली भारती सिंह के पास आज काम और पैसों की कोई कमी नहीं है। बताया जाता है कि वह एक शो के लिए 25 से 30 लाख रूपये लेती हैं। यही नहीं, एक लाइव इवेंट की उनकी 15 लाख फीस है। उनकी सालाना कमाई करोड़ों में है। वह आज 30 करोड़ की मालकिन है। माया नगरी मुंबई के अंधेरी इलाके में उनका आलीशान घर है और वह शानदार जिंदगी अपने पति के साथ जी रही हैं।

अच्छी पत्नी ही नहीं एक आदर्श मां भी है भारती सिंह

भारती सिंह और हर्ष इसी साल 3 अप्रैल को माता—पिता बने हैं। मुंबई के एक अस्पताल में उन्होंने एक बच्चे को जन्म दिया। वह लड़की चाहती थीं, लेकिन उनको पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई है। इसके बावजूद वह अपने काम के प्रति भी काफी गंभीर हैं। जब वह गर्भवती थीं तब भी टीवी शो में आती रहीं और बच्चे के जन्म के 12 दिन बाद ही काम पर लौट आई थीं।

यू ट्यूब चैनल भी मचा रहा धमाल

भारती और हर्ष का अपना एक यू ट्यूब चैनल भी है। जिसका नाम ‘लाइफ ऑफ लिम्बाचिया’ ‘Life of Limbachia’ है। इसमें वह कई रोचक वीडियो शेयर करते रहते हैं, जिन्हें उनके प्रशंसक काफी पसंद कर रहे हैं।

हाइड्रो पावर की सुरंग के ऊपर भू-धंसाव, दहशत में खारबगड़ गांव

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments