HomeBreaking Newsहल्द्वानी ब्रेकिंग : सरेराह एकाउंटेंट का लैपटॉप, बाइक की चाबी ले उड़े...

हल्द्वानी ब्रेकिंग : सरेराह एकाउंटेंट का लैपटॉप, बाइक की चाबी ले उड़े चोर, पुलिस ने 24 घंटे में दो को धर दबोचा, तीसरे की तलाश

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी

रामपुर पेट्रोल पंप के पास से स्कूटी सवार तीन चोर तहसील में कार्यरत एकाउंटेंट का लैपटॉप व बाइक की चाबी ले उड़े। पुलिस ने इस मामले में तत्परता से कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर दो चोरों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उनके तीसरे साथी की तलाश में दबिश दी जा रही है।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पचुवाखेड़ा, चोरगलिया निवासी पवन चन्दोला पुत्र चन्द्र शेखर चन्दोला रामनगर तहसील में लेखपाल के पद पर कार्यरत हैं। वह बीती 7 अगस्त को किसी काम से रामपुर रोड जा रहे थे। इस बीच वह पैट्रोल पंप के पास रूके तो तभी स्कूटी संख्या यूके 04एई-9828 पर सवार होकर आये दो चोरों ने बाइक पर रखा लैपटॉप का बैग व बाइक की चाबी उड़ा ली और फरार हो गये। इस मामले में उन्होंने पुलिस को तहरीर सौंपी।

इस पर टीपीनगर व गन्ना सेंटर चौकी पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने स्कूटी के नंबर को आधार बनाते हुए मुखबिरतंत्र को अलर्ट कर दिया। इस बीच बीती रात मुखबिर से सूचना मिली कि दो चोर शनि बाजार रोड में चोरी का लैपटॉप बेचने की फिराक में हैं। इसे गंभीरता से लेते हुए टीपीनगर चौकी प्रभारी सतीश शर्मा व गन्ना सेंटर चौकी प्रभारी संजीत राठौड़ ने जाल बिछाकर दोनों को दबोच लिया।

पूछताछ में दोनों ने चोरी की बात कबूल ली। चोरों ने अपने नाम शहाबुद्दीन निवासी टांडा, रामपुर व असफाक हुसैन निवासी इन्द्रानगर, हल्द्वानी बताये हैं। दोनों ने बताया कि इस घटना का मास्टर माइंड शहाबुद्दीन का इन्द्रानगर निवासी जीला शाकिर खान उर्फ पम्मी है। उसी की योजना पर दोनों ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस शाकिर की गिरफ्तारी को दबिश दे रही है। बताया जाता है कि वह पूर्व में भी शराब तस्करी के मामले में जेल जा चुका है। पुलिस ने पकड़े गये चोरों को कार्यवाही के बाद न्यायालय में पेश कियाहै।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments