HomeBreaking Newsमहिला चिकित्सक के घर ताला तोड़ दाखिल हुए चोर, लाखों की नगदी—जेवरात...

महिला चिकित्सक के घर ताला तोड़ दाखिल हुए चोर, लाखों की नगदी—जेवरात साफ

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी

हल्द्वानी में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अकसर खाली पड़े आवासों में सेंधमारी की घटनाएं हो रही हैं। ताजा मामले में अपने पति के साथ मथुरा गई महिला डॉक्टर के घर का ताला तोड़ घर से लाखों की नगदी व जेवरात व अन्य सामान साफ कर गये।

🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)

यह मामला शहर के मंडी पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत बरेली रोड का है। बताया गया है कि खन्ना फार्म में महिला डॉक्टर विनीता कपूर के बंद घर में चोरों ने सेंध लगा दी। जानकारी के अनुसार महिला चिकित्सक अपने पति शिव कपूर के साथ मथुरा घूमने गई हैं। घर पर ताला लटका हुआ था, जिसे तोड़ चोर भीतर दाखिल हुए और इस वारदात को अंजाम दे दिया।

घटना का पता आज सुबह तब लगा, जब पड़ोसियों ने घर का ताला टूटा देखा। जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। इस दौरान घर का सारा सामान बिखरा हुआ था। जानकारी यह मिली है कि यहां चोरों ने 05 लाख कैश और जेवरात साफ कर दिए हैं। यही नहीं चोर सीसीटीवी की डीवीआर भी अपने साथ ले गए हैं। पुलिस ने मामले की जानकारी चिकित्सक को दे दी है। बताया यह भी जा रहा है कि घर पर करीब सात तोला सोना रखा हुआ था। इधर एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया कि मामले की जांच चल रही है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments