HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: सूर्य पर्व मेले से कटारमल में रही व्यापक चहल-पहल

अल्मोड़ा: सूर्य पर्व मेले से कटारमल में रही व्यापक चहल-पहल

👉 विविध धार्मिक अनुष्ठान हुए, मंत्री रेखा आर्या व जिला पंचायत अध्यक्ष हेमा गैड़ा भी हुईं शामिल

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: जिला मुख्यालय के कोसी कस्बे के करीब स्थित प्रसिद्ध सूर्य मंदिर कटारमल के परिसर में रविवार को व्यापक चहल-पहल रही। जहां कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या की मौजूदगी में विविध धार्मिक अनुष्ठान हुए। उत्तर भारत के एकमात्र पौराणिक सूर्य मंदिर में रविवार को बीते सालों की तर्ज पर ‘सूर्य पर्व मेला’ आयोजित हुआ।

सूर्य पर्व मेला समिति के इस भव्य आयोजन में नवग्रह पूजन, सप्ताश्व विराजमान सूर्य पूजन व प्रसाद वितरण हुआ। इसके बाद करीब साढ़े दस बजे से भजन-कीर्तनों के बीच सुंदरकांड रामायण पाठ हुआ। पूर्वाह्ल अष्टकुंडी यज्ञ एवं हवन कार्यक्रम शुरु हुआ। इसके बाद दोपहर एक बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। अंत में विशाल भंडारे में अधिसंख्य लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस धार्मिक अनुष्ठान में प्रमुख रुप से कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या व जिला पंचायत अध्यक्ष हेमा गैड़ा ने पूजा-अर्चना की और जनपदवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने इस भव्य आयोजन की प्रसंशा की। इस मौके पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष गणेश जलाल, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष पूनम पालीवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गोपाल सिंह गैड़ा, ग्राम प्रधान कटारमल, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि व प्रशासन के लोग शामिल रहे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments