HomeUttarakhandNainitalHaldwani: वन महकमे के तीन परिसरों में रही चहल—पहल

Haldwani: वन महकमे के तीन परिसरों में रही चहल—पहल

▶️ वृहद वृक्षारोपण के तहत रोपे विविध प्रजाति के पौधे
▶️ वन संरक्षक दीप चंद्र आर्य ने किया शुभारंभ
▶️ फोरेस्ट मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन हल्द्वानी की पहल
सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी
हल्द्वानी में आज अरण्य भवन परिसर, शीशम बाग वन परिसर व तिकोनिया वन परिसर में आज चहल—पहल रही। जहां वन संरक्षक समेत वन विभाग के अधिकारी व मिनिस्टीरियल कर्मचारी जुटे और वृहद स्तर पर फलदार, छायादार व औषधीय प्रजाति के पौधों का रोपण करते हुए इनकी हिफाजत का संकल्प लिया गया। दरअसल, पर्यावरण संरक्षण के लक्ष्य से फोरेस्ट मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन हल्द्वानी ने यह वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें मुख्य अतिथि वन संरक्षक दीप चंद्र आर्य ने इसे अच्छी पहल बताते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी का आगे आना जरूरी है।

फोरेस्ट मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन की हल्द्वानी इकाई के तत्वाधान में पर्यावरण संरक्षण के लिए रामपुर रोड हल्द्वानी में स्थित अरण्य भवन वन परिसर में वृहद पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि वन संरक्षक दीप चंद्र आर्य ने किया। मुख्य अतिथि के साथ ही कई अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पौधे रोपे। इसके बाद शीशम बाग वन परिसर जेल रोड हल्द्वानी एवं तिकोनिया वन परिसर हल्द्वानी में कई प्रजातियों के फलदार, छायादार एवं औषधीय पौधों का रोपण हुआ। इस वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम के समापन मौके पर एसोसिएशन के शाखा अध्यक्ष संजय सनवाल ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी वन अधिकारियों व मिनिस्ट्रियल कर्मचारियों का आभार प्रकट किया और अपेक्षा की कि सभी रोपित पौधों की हिफाजत का विशेष ध्यान देंगे। इस मौके पर सभी ने रोपित पौधों की देखभाल का भी संकल्प लिया।
इनकी रही शिरकत

वृक्षारोपण कार्यक्रम में मुख्य अ​तिथि वन संरक्षक दीप चंद्र आर्य, विशिष्ट अतिथि संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष दीपचंद पांडे, प्रांतीय वरिष्ठ सलाहकार बलवंत सिंह नेगी, शाखा अध्यक्ष संजय सनवाल, शाखा मंत्री देवेंद्र सिंह बिष्ट, उपाध्यक्ष कमल पंत, वरिष्ठ उपाध्यक्ष उमेश चंद्र, कोषाध्यक्ष संतोष जोशी, संयुक्त मंत्री विपिन मसीह, संगठन मंत्री रोहित पाठक, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी गीता डालाकोटी, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी रेखा पाठक समेत गिरीश पंत, राजेंद्र सिंह बिष्ट, रमेश सिंह नेगी, अनिल कपिल, मयंक धपोला, रोहित गुप्ता, दीवान सिंह अधिकारी, त्रिलोक सिंह बिष्ट, नारायण दत्त तिवारी, कविता खोलिया, कमला भाकुनी, भगवती बिष्ट, नमिता आर्य, सुनील आर्य, पवन बिष्ट, विनोद कांडपाल, दीपा आदि मिनिस्ट्रियल कर्मचारियों एवं पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments