HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: गुणादित्य में रही धूमधाम, मिठाई बंटी

अल्मोड़ा: गुणादित्य में रही धूमधाम, मिठाई बंटी

ADVERTISEMENTS

✍️ विधायक मोहन सिंह महरा ने आयोजित किया दिवाली मिलन कार्यक्रम

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: जिले के जागेश्वर विधानसभा क्षेत्रांतर्गत गुणादित्य भनोली में गत गुरुवार को विधायक मोहन सिंह महरा के आवास पर व्यापक धूमधाम रही। जहां भाजपा कार्यकर्ताओं समेत कई स्थानीय लोगों का जमावड़ा लगा। दरसअल, जागेश्वर के विधायक मोहन सिंह महरा ने दीवाली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया था।

इस मौके पर विधायक महरा ने इस कार्यक्रम के माध्यम से क्षेत्र के सभी लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं प्रदान की और सभी के सुख—समृद्धि की कामना करते हुए क्षेत्र के विकास के लिए कंधे से कंधा मिलाकर काम करने की प्रेरणा दी। इस मौके पर विधायक ने मिष्ठान वितरण किया। कार्यक्रम में भाजपा के जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा समेत भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष चंदन लाल टम्टा, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि नरेंद्र बिष्ट, दुग्ध संघ के अध्यक्ष गिरीश खोलिया, विक्रम बगडवाल, पान सिंह मावड़ी, खीम सिंह बिष्ट, प्रकाश भट्ट, त्रिलोक रावत, वीरेंद्र आर्या, दीवान आर्या, गोधन सिंह भैसोड़ा, नन्दन प्रसाद, हरीश बोरा, मोहन सिंगवाल, रुप सिंह बिष्ट व संजय डालाकोटी आदि तमाम लोगों ने शिरकत की।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments