HomeUttarakhandAlmoraमौसम अलर्ट : सावधान, पहाड़ों में भीषण ठंड के आसार, आज रात...

मौसम अलर्ट : सावधान, पहाड़ों में भीषण ठंड के आसार, आज रात से गिरेगा तापमान

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, देहरादून

उत्तराखंड के पर्वतीय व मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ने के आसार हैं। घने कोहरे के अलावा भीषण ठंड दस्तक देने वाली है। मौसम विभाग से जारी रिपोर्ट के अनुसार आज रात तापमान में खासी गिरावट देखने को मिलेगी।

मौसम विभाग से जारी सूचना के अनुसार राजधानी देहरादून और निकटवर्ती अन्य इलाकों में आज रात का तापमान दस डिग्री से कम रहेगा। मौसम केंद्र से जारी बुलेटिन के अनुसार राजधानी में न्यूनतम तापमान करीब 09 डिग्री रह सकता है। यानी सुबह—शाम ठंड में इजाफा हो जायेगा। ज्ञात रहे कि सोमवार को रात का तापमान 12 डिग्री के निकट था, जो आज रात तीन डिग्री गिरेगा। धूम में तपिश भी कम होगी। वहीं पहाड़ों में संबंधित जिलाधिकारियों ने सर्दी के मौसम में होने वाली बर्फवारी से होने वाली सम्भावित आपदाओं को लेकर विभागों को सतर्क कर दिया है।

टिहरी जिलाधिकारी ने सर्दी के मौसम में जिले में बर्फबारी वाले हाईवे और आंतरिक मोटर मार्गों को चिह्नित कर वहां चूना और नमक का छिड़काव करने व अधिक ठंड वाले सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाने की व्यवस्था करने हेतु निर्देशित किया है। डीएम इवा आशीष श्रीवास्तव ने स्वास्थ्य सेवाओं को चाकचौबंद रखते हुए दवाओं का पर्याप्त भंडार रखने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने खाद्य आपूर्ति विभाग को सभी गोदामों में राशन का पर्याप्त भंडार रखने को कहा गया है। इधर यह भी सम्भावना जताई जा रही है कि पहाड़ों में इस साल ठंड में खासा ​इजाफा देखने को मिलेगा। अल्मोड़ा में सुबह—शाम भीषण कोहरा छाये रहने की सूचना है। जिससे ठंड में इजाफा हो रहा है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments