HomeUttarakhandBageshwarBageshwar News: फिर दरकी बागेश्वर-गिरेछीना सड़क

Bageshwar News: फिर दरकी बागेश्वर-गिरेछीना सड़क

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
बागेश्वर-गिरेछीना मोटरमार्ग द्वारिकाधीश के समीप फिर दरक गया है। बार बार मार्ग दरकने से वाहन चालकों व सवारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, वहीं इस मार्ग में वाहन चलाना खतरनाक होने लगा है। इधर ग्रामीणों ने मार्ग की मरम्मत के लिए ठोस उपाय किए जाने की माग की है।

बागेश्वर-गिरेछीना मोटर मार्ग द्वारिकाधीश मंदिर के समीप पिछले साल से खतरनाक बना हुआ है। पहाड़ी में हो रहे निरंतर भूस्खलन के कारण इस जगह पर उपर से मलबा सड़क पर आ रहा है और नीचे से सड़क दरक रही है। गत वर्ष सड़क के दरकने के बाद लोनिवि ने इस पर लाखों रूपये खर्च किए परंतु इसका समाधान नहीं हो पाया। इधर विगत माह फिर से सड़क दरक गई जिस पर लोनिवि द्वारा कार्य किया जा रहा था तथा सड़क को किसी तरह से यातायात योग्य बनाया।

इधर यह मार्ग सोमवार को फिर से दरक गया है सड़क के निचले हिस्से में मार्ग के दरकने व उपरी ओर से निरंतर आ रहे मलबे के चलते मार्ग में चलना मुश्किल हो गया है। मार्ग के निचले हिस्से के चलने से इस स्थान पर कभी भी कोई भारी वाहन धंसकर दुर्घटना को दावत दे सकती है। बता दें कि इस मार्ग से प्रतिदिन बागेश्वर से सोमेश्वर , रानीखेत समेत जौलकांडे, चामी, क्वैराली,सात, रतबे, डोबा, धारी आदि गांवों के ग्रामीण आवागमन करते हैं। इधर लोनिवि के अभियंता संजय पाटनी ने बताया कि मार्ग से मलबा हटाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं तथा यहां पर जेसीबी लगाई गई है। बताया कि मार्ग में नियमानुसार वाहनों को एक एक करके भेजा जा रहा है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments