HomeUttarakhandAlmoraAlmora News - Theft at shops : पुलिस की forensic team की...

Almora News – Theft at shops : पुलिस की forensic team की गहन पड़ताल, मिले कई महत्वपूर्ण सुराग, कोई Professional चोर नही, बल्कि नशेड़ी युवकों की हो सकती है हरकत

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

CNE Repoter, Almora

नगर की मुख्य बाजार में गत देर रात्रि तीन दुकानों में हुई चोरी की वारदातों के बाद जहां व्यापारी नेता पुलिस पर मामले का जल्द से जल्द खुलासा करने की मांग कर रहे हैं, वहीं पुलिस प्रशासन ने भी अपनी जांच तेज कर दी है। घटना का जल्द खुलासा कर चोरों को सलाखों के पीछे भेजना पुलिस के लिए अब एक बड़ी चुनौती बन चुका है। यहां यह बता दें कि नगर में इससे पूर्व भी चोरी की गई घटनाएं ऐसी हुई हैं, जिनका खुलासा आज तक नही हुआ। जिनके साथ भी यह वारदात हुई वह सभी व्यापारी थे। जाहिर सी बात है कि ऐसे में व्यापारी नेताओं की नाराजगी का पुलिस प्रशासन को सामना करना पड़ रहा है। व्यापारी वर्ग भी अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित है। अलबत्ता पुलिस कार्रवाई की यदि बात करें तो आज मंगलवार को पुलिस ने भी अपनी पूरी ताकत घटना का खुलासा करने के लिए झोंक दी है। पुलिस उपाधीक्षक वीर सिंह के नेतृत्व में आज कोतवाल हरेंद्र चौधरी, फॉरेंसिक टीम के इंचार्ज उप निरीक्षक गणेश मनोला आदि ने आज मौके पर जाकर कई सबूत जुटाये। पुलिस का मानना है कि सीसीटीवी फुटेज से यह बात तो साफ हो गई है कि चोरी की घटना को अंजाम देने वाले सभी 20 से 25 साल के युवा हैं। पुलिस को प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि यह कोई बड़े प्रोफेशनल चोर नही, बल्कि नशेड़ी किस्म के वह युवा हैं जो अपने व्यसनों की पूर्ति के लिए छोटी—मोटी चोरियों को अंजाम दिया करते हैं। पुलिस का दावा है कि बहुत जल्द पुलिस के हाथ चोरों के गिरेबान तक पहुंच जायेंगे और वह सलाखों के पीछे होंगे। अब देखना यह है कि पुलिस आंखिर कब तक इन घटनाओं का खुलासा करती है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments