HomeAccidentउत्तराखंड ब्रेकिंग : यहां मेला देखने आया युवक नहर में डूबा, युद्ध...

उत्तराखंड ब्रेकिंग : यहां मेला देखने आया युवक नहर में डूबा, युद्ध स्तर पर जारी है तलाश

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, यूएस नगर

यहां नदी में नहाने उतरा एक युवक नहर में डूब कर लापता हो गया, उसकी तलाश में गोताखोर जुटे हुए हैं, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पा रहा है। यह घटना यूएस नगर की की है, जहां शारदा नदी में युवक डूब गया है।

सीएनई को मिली जानकारी के अनुसार उधमसिंह नगर जिले के खटीमा में युवक के डूबने का मामला सामने आया है। युवक झनकईया में गंगा दशहरे पर शारदा नहर किनारे लगने वाले मेले में घूमने आया था। इस दौरान वो शारदा नहर में नहाने चला गया और तभी डूब गया। मौके पर मौजूद लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस और स्थानीय प्रशासन में गोताखोरों की मदद से शारदा नहर में डूबे युवक की तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। प्रशासन में यूपी के अधिकारियों से बातकर शारदा नहर का पानी रुकवाया।

इधर आस—पास रहने वाले लोगों का कहना है कि प्रशासन को मेला आयोजन के दौरान पानी का स्तर कम करवाना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। दस फीट गहरे पानी में यह युवक डूब चुका है और उसके जिंदा होने की सम्भावना नहीं है। इधर खटीमा के तहसीलदार युसूफ अली ने बताया कि नदी के तेज बहाव के बावजूद युद्ध स्तर पर युवक को ढूंढा जा रहा है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments