HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: पंखे के कुण्डे पर फंदा लगाकर युवक ने दी जान

बागेश्वर: पंखे के कुण्डे पर फंदा लगाकर युवक ने दी जान

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: यहां किराए का कमरा लेकर रह रहे एक युवक ने कमरे में ही पंखे के कुंडे पर फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतक अपने माता—पिता का इकलौता पुत्र था। इस घटना से परिजन बदहवास से हैं। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

मूल रूप से उडियार, रीमा निवासी 18 वर्षीय सोनू कुमार पुत्र साधू आर्या यहां कठायतबाड़ा में अपनी मां व बहन के साथ किराए के कमरे पर रहता था। वह बाहर वाले कमरे में सोया था, जबकि उसकी मां सुनीता देवी और बहन प्रिया दूसरे कमरे में थे। स्वजनों ने बताया कि सोनू बीते मंगलवार की रात लगभग 11 बजे बर्थडे पार्टी से लौटा। उन्होंने साथ में खाना खाया। वह बाहर वाले कमरे में सोने चला गया। मां-बेटी अंदर सो गए। रात को लगभग दो बजे बहन बाथरूम के लिए बाहर आई और उसने भाई को पंखे के कुंडे से लटका देखा। उसके होश उड़ गए। वह चिल्लाने लगी और मां की नींद भी खुल गई।

🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)

घटना के बाद दोनों बदहवास हो गए। पुलिस को सूचना दी। कोतवाल दलबल के साथ घटना स्थल पहुंचे। मृतक के शव का पंचनामा किया गया और पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजनों को सौंप दिया है। इधर, स्वजनों ने बताया कि मृतक के पिता अंबाला में प्राइवेट नौकरी करते हैं। बच्चों की पढ़ाई के लिए कठायतबाड़ा में चार हजार रुपये प्रतिमाह किराये पर कमरा लिया है। मृतक ने राइंका से इसी वर्ष 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। वह स्नातक की पढ़ाई के लिए प्रवेश आदि की तैयारी कर रहा था। इधर, पुलिस उपाधीक्षक अंकित कंडारी ने बताया कि घटना की सभी कोणों से जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments