HomeBreaking NewsBreaking : बस अड्डे के यात्री प्रतीक्षालय में युवक ने कर लिया...

Breaking : बस अड्डे के यात्री प्रतीक्षालय में युवक ने कर लिया सुसाइड, हुई शिनाख्त

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, रामनगर

यहां एक व्यक्ति ने बस अड्डे के यात्री प्रतीक्षालय में जहरीले पदार्थ का सेवन कर अपनी जान दे दी। मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज बुधवार को काशीपुर प्राइवेट बस अड्डे स्थित यात्री प्रतीक्षालय में एक युवक बेसुध पड़ा था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और इसे अस्पताल ले गई जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। खबरें वही जो समय पर मिले, तो जुड़िये हमारे WhatsApp Group से Click Now

कोतवाल आशुतोष कुमार सिंह एवं एसआई कैलाश जोशी ने बताया कि बेहोशी की हालत में व्यक्ति को सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया था, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान मोहन सिंह 45 साल के रूप में हुई है और वह चमोली का रहने वाला है।

बागेश्वर जिले में बड़ा हादसा, एक टूरिस्ट वाहन सड़क पर पलटा, तो दूसरा उससे टकराकर गहरे खड्ड में जा गिरा, 5 पर्यटकों की मौत

मृतक की जेब में एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें उसने स्वीकार किया है कि वह अपनी इच्छा से खुद की जान दे रहा है। अपनी मौत का वह खुद जिम्मेदार है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, वहीं मृतक के परिजनों को भी मामले की सूचना दे दी गई है।

Uttarakhand : यहां ग्रामीण की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या, खेत में मिला खून से लथपथ शव

नैनीताल : भवाली-क्वारब मार्ग आवश्यक सेवा को छोड़कर कल से तीन दिनों के लिए रहेगा बंद, जानिए नया रूट अपडेट

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments