HomeUttarakhandAlmoraधर्म—कर्म: अल्मोड़ा के खोल्टा मोहल्ले में बही भक्ति की बयार

धर्म—कर्म: अल्मोड़ा के खोल्टा मोहल्ले में बही भक्ति की बयार

— सुनारीधारा में मोहन चंद्र कांडपाल के आवास पर भागवत कथा

— पूर्णाहुति व भव्य भंडारे के साथ कल होगा पारायण

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
अल्मोड़ा नगर का खोल्टा मोहल्ले में करीब एक सप्ताह से भक्ति की बयार चली है। जहां सुनारीधारा के पास मोहन चंद्र कांडपाल द्वारा अपने आवास पर श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ आयोजित किया गया है। कथा विविध प्रसंग सुनाते हुए कथा व्यास श्री श्री नमन ​कृष्ण महाराज ने भागवत कथा का महत्व समझाया। वहीं प्रतिदिन विशेष पूजा आरती व भजनों ​का सिलसिला भी चला है।

गौरतलब है कि इस कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ गत 15 जून 2022 से कलश यात्रा के साथ हुआ था। यह कलश यात्रा उनके निवास से गणेश मंदिर जोशीखोला तक कलश यात्रा निकली थी। प्रतिदिन अपराह्न लगभग 3 बजे से कथा वाचन शुरू हो रहा है। जिसमें कथा व्यास जाने माने श्री श्री नमन ​कृष्ण महाराज हैं। कथा श्रवण को प्रतिदिन भक्तों खासकर महिलाओं की भीड़ जुट रही है। कथा व्यास के मंधुर कंठ से कथा वाचन श्रद्धालुओं को भावविभोर कर रहा है। इस धार्मिक अनुष्ठान के आयोजक मोहन चंद्र कांडपाल ने बताया ​कि इस ज्ञान यज्ञ का पारायण 22 जून, 2022 यानी कल बुधवार को पूर्णाहुति व भव्य भंडारे के साथ होगा। उन्होंने भक्तों से भंडारे का प्रसाद प्राप्त कर पुण्य कमाने की अपील की है।

इन सात दिनों में कथा व्यास श्री श्री नमन कृष्ण महाराज ने क्रम से भगवान श्रीकृष्ण की महिमा व विविध प्रेरणादायी प्रसंगों का बखान किया और भक्ति व धर्म की अलख जगाई। उन्होंने कहा कि भागवत कथा श्रवण से मनुष्य के जीवन में अशुभ घटनाओं का नाश होता है और प्राणी सौभाग्य प्राप्त करता है।उन्होंने कहा कि भागवत कथा मनुष्य के हृदय और आत्मा को शुद्ध करने में सहायक होता है। उन्होंने भागवत कथा की महत्ता भी समझाई और कहा कि जब ब्राह्मण श्रीमद भागवत कथा का अध्ययन करता है, तो वह भक्ति सेवा में ज्ञान को प्राप्त होता है। जब राजा यही काम करता है, तो वह समृद्धि प्राप्त करता है और जब कोई दरिद्र इस कथा को सुनता है, वो अपने सारे पापों से मुक्त हो जाता है। कथा व्यास ने कथा वाचन करते हुए अलग—अलग अध्यायों के बीच कई रोचक व प्रेरणादायी धार्मिक प्रसंग सुनाए।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments