HomeAccidentब्रेकिंग अंबेडकर नगर : बारिश में गिरी घर की दीवार, सो रहे...

ब्रेकिंग अंबेडकर नगर : बारिश में गिरी घर की दीवार, सो रहे तीन बच्चे दबे, एक की मौत

ADVERTISEMENTS

अम्बेडकरनगर। लगतार हो रही बरसात से आलापुर तहसील क्षेत्र के मसेना मिर्जापुर गांव में एक घर की दीवार गिर गई। घर के अंदर सो रहे तीन बच्चे दीवार के मलबे में दब गए। तीनों को ग्रामीणों ने बाहर निकाल कर चिकित्सालय पहुंचाया जहां 14 वर्षीय एक बालिका की मौत हो गई। दीवार गिरने से घर के अंदर सो रही 14 वर्षीय शिखा, 12 वर्षीय खुशबू, और 16 वर्षीय विजय लाल मलबे में दब गए। उन्हें बाद में ग्रामीणों के सहयोग से बाहर निकाला गया। घायलावस्था में तीनों को रामनगर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया, इलाज के दौरान गंभीर रूप से घायल छात्रा शिखा की मौत हो गई। बच्ची की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। मौके पर पहुँचे प्रशासनिक अधिकारी कानूनी कार्यवाही में जुटे हुए हैं।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments