HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ाः भागा शातिर आरोपी कमल दो दिन में भी नहीं चढ़ा हत्थे

अल्मोड़ाः भागा शातिर आरोपी कमल दो दिन में भी नहीं चढ़ा हत्थे

  • सर्च अभियान जारी, उधमसिंहनगर व नैनीताल भेजी पुलिस टीमें

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
अल्मोड़ा कोर्ट में पेशी से वापसी के दौरान पुलिस जवानों को धक्का देकर भागे शातिर आरोपी कमल बिष्ट का लगातार सर्च अभियान व नाकेबंदी के बावजूद दो दिन में भी पता नहीं चला, हालांकि पुलिस सरगर्मी से उसे तलाश रही है और अन्य राज्यों की पुलिस को भी सतर्क करते हुए पुलिस टीमें उधमसिंहनगर व नैनीताल भी भेज दी गई हैं।

उल्लेखनीय है कि दन्या थानांतर्गत एक दुकान में आग लगाने व बाइक चोरने के आरोप में पुलिस ने कमल बिष्ट पुत्र भुवन बिष्ट, निवासी ग्राम पदमपुरी पल्ली, पोखरी, थाना दन्या, तहसील भनोली, जनपद अल्मोड़ा को गिरफ्तार किया गया था। मगर इसके दो दिन बाद ही वह कोर्ट में पेशी से वापसी के दौरान वह पुलिस के जवानों को धक्का देकर फरार हो गया। तमाम पुलिस टीमें रात-दिन उसे ढूंढ रही हैं और नाकेबंदी की गई है, सभी थानों को सतर्क किया गया है। मगर दो दिन बाद भी वह हत्थे नहीं चढ़ा।

सर्च अभियान में पुलिस टीमें लगी हुई हैं। अन्य राज्यों में सुरागरसी-पतारसी की जा रही है और आरोपी की तलाश में नैनीताल व उधमसिंहनगर में भी पुलिस टीमें रवाना की गई हैं। इसके अलावा एसओजी व जनपद पुलिस की टीमों व मोबाइल टीमों द्वारा गश्त कर सर्च अभियान चलाया जा रहा है। वहीं क्वारब, लोधिया, कोसी आदि मोटरमार्गों पर विशेष चेकिंग की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments