HomeBreaking Newsया खुदा: शिक्षिका को अपने ही छात्र से हुआ प्यार, टूटी सीमाएं...

या खुदा: शिक्षिका को अपने ही छात्र से हुआ प्यार, टूटी सीमाएं लेकिन…

ADVERTISEMENTS

रामपुर(उत्तर प्रदेश)। रामपुर के टांडा पुलिस थाना क्षेत्र के स्कूल की शिक्षिका को अपने छात्र से ऐसा प्यार हुआ कि दोनों ने परंपराओं की सीमाएं तोड़ डालीं। लेकिन जब छात्र ने विदेश जाने की योजना पर अमल किया तो गुस्साई शिक्षिका ने उसे सलाखों के भीतर पहुंचा दिया। मामला कुछ इस तरह है कि स्कूल में पढ़ाने वाली एक टीचर का उसी के 12वीं कक्षा के छात्र के साथ प्रेम-प्रसंग हो गया। दोनों ने एक साथ जीने मरने की कसमें खाईं और छात्र ने टीचर को शादी के सपने भी दिखाए। शादी का झांसा देकर टीचर और छात्र के आपस में शारीरिक संबंध भी बन गए। उसके बाद युवक शादी से मुकर गया और विदेश जाने के चक्कर में लग गया। शादी न करने पर टीचर ने अपने छात्र के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी। इस आधार पर पुलिस ने आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पीड़ि‍ता रामपुर के एक स्‍कूल में टीचर थी जहां वह बच्चों को पढ़ाती थी। वहीं उसका इंटर के एक छात्र के साथ प्रेम प्रसंग हो गया और रिश्ता भी ऐसा जुड़ा कि छात्र ने टीचर से शादी की बात सामने रखी। दोनों इस बात पर राजी हो गए। उसके बाद दोनों के शारीरिक संबंध भी बन गए।
इस मामले पर सीओ टांडा धर्म सिंह मार्शल ने बताया एक तहरीर प्राप्त हुई थी, जिसमें एक युवती ने खुद के बलात्कार का आरोप लगाया था। उसी तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। विवेचना अभी जारी है। युवक पर आईपीसी की धारा 376 में मुकदमा दर्ज किया गया है।

खबरें मोबाइल पर पढ़ने के लिए लिंक पर क्लिक करे
Link

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments