HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : दन्या के पत्रकार हरीश पांडे का आकस्मिक निधन, शोक की...

अल्मोड़ा : दन्या के पत्रकार हरीश पांडे का आकस्मिक निधन, शोक की लहर

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

अल्मोड़ा के दन्या क्षेत्र के पत्रकार हरीश पांडे का आकस्मिक निधन हो गया है। वह काफी समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन पर हर तरफ शोक की लहर दौड़ गई है।

मूल रूप से मुनौली (दन्या) निवासी हरीश पांडे भाजपा के पूर्व मीडिया प्रभारी रहे हैं। इसके अलावा वह पत्रकारिता जगत से भी जुड़े थे। पूर्व में वह उत्तर उजाला और इसके बाद वर्ष 2015 में उत्तरांचल दीप समाचार पत्र से जुड़ रहे। कुछ माह पूर्व उनका स्वास्थ्य अचानक काफी खराब हो गया था और बीती रात उनका निधन हो गया। ज्ञात रहे कि हरीश पांडे लंबे समय से मधुमेह से पीडित थे। मई माह में उनका स्वास्थ्य अचानक बिगड़ गया था और उन्हें कुछ दिन सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी भर्ती होना पड़ा। जिसके बाद उनके स्वास्थ्य में आंशिक सुधार भी आया था, लेकिन फिर उनकी तबियत बिगड़ गई और वह असमय ही इस संसार से अलविदा कहकर चले गये। उनके निधन पर तमाम मीडिया कर्मियों व गणमान्य लोगों ने गहरा दुख प्रकट किया है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments