HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: उप जिला मजिस्ट्रेट ने शुरु की मजिस्ट्रेटी जांच

अल्मोड़ा: उप जिला मजिस्ट्रेट ने शुरु की मजिस्ट्रेटी जांच

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: उप जिला मजिस्ट्रेट सदर जयवर्धन शर्मा ने 28 जून, 2024 को तहसील अल्मोड़ा अन्तर्गत धौलछीना-सेराघाट मोटरमार्ग पर मंगलता टानी के पास वाहन संख्या यूके-04 सीबी 3110 मार्ग के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारणों की मजिस्ट्रेटी जांच शुरु कर दी है। मालूम हो कि इस हादसे में यह वाहन जैंगन नदी में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था और वाहन चालक सहित दो लोगों की मृत्यु हो गयी थी।

जिला मजिस्ट्रेट के निर्देशानुसार वाहन के दुर्घटना के कारणों की मजिस्ट्रीयल जांच कर रहे उप जिला मजिस्ट्रेट अल्मोड़ा ने उक्त वाहन के दुर्घटना के कारणों के सम्बन्ध में जानकारी रखने वाले सम्बद्ध, असम्बद्ध या अन्य व्यक्तियों से अपेक्षा की है कि 15 दिन के अन्दर अपना बयान लिखित अथवा मौखिक रूप से किसी भी कार्य दिवस को उप जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय, अल्मोड़ा/न्यायालय में प्रस्तुत कर सकते हैं।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments