HomeBreaking NewsHaldwani Breaking : होटल में दबंगों ने काटा हंगामा, लहराये हथियार, पुलिस...

Haldwani Breaking : होटल में दबंगों ने काटा हंगामा, लहराये हथियार, पुलिस के आने पहले हुए फरार, इलाके में हड़कंप

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी

यहां एक होटल में कमरा मांग रहे दो युवकों से होटल कर्मियों द्वारा आईडी मांगे जाने पर युवकों ने न केवल जमकर हंगामा काटा , बल्कि सरेआम हथियार लहराते हुए होटल कर्मियों को धमकाना शुरू कर दिया।। मामले की सूचना पुलिस को दी गई, लेकिन पुलिस के आने से पहले ही यह दोनों युवक अपने साथियों की मदद से भागने में सफल हो गये।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह मामला भोटिया पड़ाव चौकी से कुछ ही दूरी पर नैनीताल रोड स्थित एक होटल का है और घटना गत देर रात मंगलवार की है। हुआ यूं कि होटल में कमरा न देने पर दो युवकों ने सरेराह हथियार लहरा दिए। आरोपी होटल कर्मियों को देख लेने की धमकी देने लगे।

Uttarakhand, Haldwani Breaking : नाबालिग युवती के साथ जंगल में बलात्कार, मौके से फरार हुआ युवक, तलाश में जुटी पुलिस

आस—पास मौजूद लोगों ने जब यह नजारा देखा तो बामुश्किल इन युवकों को काबू में किया। इस बीच होटल कर्मियों ने पुलिस को मामले की सूचना दी, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही युवकों के साथी उन्हें लेकर फरार हो गए।

बताया जा रहा है ​कि हंगामा करने वाले दोनों शराब के नशे में थे। युवकों ने होटल के रिसेप्शन पर पहुंचकर कमरा मांगा। पहचान पत्र मांगने पर दूसरा युवक अपना आधार देने लगा। होटल कर्मियों ने ठहरने वाले का पहचान पत्र देने को कहा। इस पर पहला युवक बिफर गया। वह अपनी आईडी देने का विरोध करने लगा। होटल कर्मियों ने युवकों को नियम-कायदे बताए तो वे आपा खो बैठे और देख लेने की धमकी देने लगे।

उत्तराखंड कोरोना अपडेट : आज 3088 मरीजों ने जीती जंग, 513 नए मामले, जानें अपने जिले का हाल

युवकों की हरकतों को देखकर होटल कर्मियों ने कमरा देने से मना कर दिया।
तैश में आए युवक बाहर गए और कार में रखी रायफल और रिवाल्वर उठा ली। युवक होटल के बाहर हथियार लहराकर होटल कर्मियों से गाली-गलौच करने लगे। युवकों के हाथ में हथियार देखकर होटल कर्मियों में हड़कंप मच गया।

उन्होंने सूझबूझ दिखाते हुए होटल का मुख्य प्रवेश द्वार बंद कर दिया। दूसरी ओर नशे में धुत्त और सरेराह हथियार लहराते युवकों को देखकर आसपास मौजूद लोगों और राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई। इधर, होटल कर्मियों ने पुलिस को घटना की सूचना दी।

अपडेट, नदी में डूबसे से 5 युवकों की मौत : बारात वापसी में दुल्हन के साथ गये थे लाडले भाई, सरयू नदी ने उतरे थे 08 लड़के, 05 की जिंदगी लील गई उफनाई नदी

चौकी प्रभारी और पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचते, इससे पहले ही युवकों के कुछ साथी मौके पर पहुंचे और दोनों को अपने साथ ले गए। चौकी प्रभारी पीएस नगरकोटी ने बताया कि होटल स्वामी ने कोई तहरीर नहीं दी है तहरीर आने पर आ गई कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments