HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: बड़ी संख्या में मरीजों के रेफर होने और एंबुलेंस सेवाओं में...

अल्मोड़ा: बड़ी संख्या में मरीजों के रेफर होने और एंबुलेंस सेवाओं में कमियों को बताया खेदजनक

ADVERTISEMENTS

✍️ मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा ने ली संबंधितों की बैठक
✍️ रेफरल केसों में कमी लाने के निर्देश, एंबुलेंसों की रिपोर्ट मांगी

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: जिले से बड़ी संख्या में मरीजों को अन्य जिलों में रेफर किया जा रहा है। इस स्थिति को मुख्य विकास अधिकारी ने खेदजनक बताया है और संबंधितों को मरीजों के रेफरल मामलों को कम करने के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जिले में संचालित एंबुलेंस सेवाओं को दुरुस्त करने पर जोर दिया है। साथ ही एंबुलेंस सेवाओं में प्रकाश में आ रही कमियों को दूर करने के निर्देश दिए।

दरअसल, गत शनिवार को विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे ने संबंधित अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक ली। जिसमें सीडीओ ने जिले से मरीजों के रेफरल केसों पर गंभीरता से विचार किया और रेफरल केसों की जानकारी ली। उन्होंने इस बात को अत्यंत खेदजनक बताया कि जिले से बड़ी संख्या में मरीज अन्य जिलों में रेफर किए जा रहे हैं। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे रेफरल के मामलों को कम करने के लिए प्रभावी कदम उठाएं। उन्होंने कहा कि इस संबंध में अब प्रत्येक मंगलवार को प्रातः 11 बजे एक समीक्षा बैठक की जाएगी। मुख्य रूप से जिले में संचालित एम्बुलेंस सेवाओं की वर्तमान स्थिति और उनकी दक्षता पर चर्चा की गई।

मुख्य विकास अधिकारी कोंडे ने एम्बुलेंस सेवाओं में मौजूद कमियों पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जिले में संचालित सभी एम्बुलेंसों की गतिविधियों की सटीक जानकारी एकत्रित की जाए। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे प्रत्येक कार्य दिवस के अंत में सभी एम्बुलेंस की गतिविधियों का विस्तृत विवरण उन्हें प्रस्तुत किया जाए। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन एम्बुलेंस सेवाओं को और अधिक दक्ष बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित अधिकारियों को मिलकर काम करना होगा ताकि जिले के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। मुख्य विकास अधिकारी ने जिले में बने आयुष्मान कार्डों की संख्या की भी जानकारी ली। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक 3.75 लाख से अधिक आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments