HomeUttarakhandBageshwarBageshwar News: सरकार का हंकार जनता तोड़ेगी—भुल्लर

Bageshwar News: सरकार का हंकार जनता तोड़ेगी—भुल्लर

—सरकार पर कोविड से मारे गए लोगों का आंकड़ा छुपाने का आरोप
सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर ने कहा कि सरकार अपनी छवि को बचाने के लिए कोविड के दौरान मारे गए लोगों का आंकड़ा छुपा रही है। डब्लूएचओ यानी वर्ल्ड हेल्थ आर्गनाइजेशन की रिपोर्ट आ गई है। भारत में सबसे अधिक 47 हजार लोग कोरोना से मरे। उन्होंने कहा कि महंगाई पर लगाम नहीं है। अब कांग्रेस सड़कों पर उतरने जा रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी छोड़ने वाले भी संगठन में दिखेंगे।

लोनिवि गेस्ट हाउस पर गत सोमवार को पत्रकार वार्ता युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भुल्लर ने कहा कि कोविड काल में सरकार ने आंकड़े छुपाए। छूठ बोला और चार लाख रुपये मृतक परिवार को देने की घोषणा की।सरकार को इस पर अमल करना चाहिए। वर्तमान में उपचुनाव हो रहा है। पार्टी की नजर चुनाव पर है। 2024 में कांग्रेस उभर कर सामने आएगी। संगठन को मजबूती प्रदान की जा रही है। रणनीति और दिशा आदि पर कार्यकर्तओं से चर्चा की जा रही है। संगठन में ऊर्जावान साथी हैं। परिणाम अपेक्षाकृत नहीं आने पर वह दुखी थे।

उन्होंने कहा कि चुनाव परिणाम कुछ भी हों, लेकिन संगठन लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए सड़कों पर उतरेगा। रसोई गैस के दाम 50 रुपये बढ़ा दिए गए हैं। यह सरकार का हंकार है। जनता जनार्दन परेशान है। वह इसका जवाब देगी। कर्मचारी वर्ग भी परेशान है। उपनल कर्मी आंदोलित हैं। सरकार को उनके लिए बेहतर निर्णय लेना चाहिए। इस दौरान उन्हें पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक भी आयोजित की। इस मौके पर लक्ष्मण कुमार, गोकुल परिहार, धीरज गढ़िया आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments