HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वरः उद्योग बंधुओं की समस्याओं का निदान हो-अनुराधा

बागेश्वरः उद्योग बंधुओं की समस्याओं का निदान हो-अनुराधा

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वरः जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने महाप्रबंधक उद्योग को उद्योग से जुड़े विभागों से समन्वय बनाने तथा उद्योग बंधुओं से सुझाव लेकर उनकी समस्याओं का त्वरित निदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा राज्य में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों के प्रोत्साहन के लिए नई उद्यम नीति बनाई जा रही हैं, उन्होंने सभी उद्यमियों से सुझाव देने को कहा।

अध्यक्ष चौंबर ऑफ कॉमर्स नरेंद्र खेतवाल ने नीति में उद्योंगो को ट्रांसपोर्ट व विद्युत सब्सिडी देने का सुझाव देते हुए जनपद में राज्य स्तरीय समितियों में चौंबर का सदस्य अवश्य रखने के साथ ही छोट-छोटे उद्योगों को पर्वतीय क्षेत्रों में प्रोत्साहित करने का सुझाव दिया। उद्यमी दलीप खेतवाल ने प्रस्तावित उद्योग नीति में पहाड़ में जो कच्चा मॉल उपलब्ध है, उसी से संबंधित उद्योग लगाने के लिए प्रोत्साहित करने के साथ ही उन उद्योगों में कर्मचारियों की मांग के अनुसार उन्हें तकनीकी प्रशिक्षण देने की व्यवस्था का सुझाव दिया। उद्यमियों द्वारा जनपद में लकड़ी डिपो स्थापित करने की मांग रखी।

बैठक में मिनी औद्योगिक आस्थान गरुड़ में रिक्त शैडो के आवंटन पर भी विचार विमर्श किया गया, जिस पर महाप्रबंधक उद्योग ने बताया कि आवंटन को दिशा निर्देश के लिए शासन का पत्र प्रेषित किया गया है। उन्होंने बताया कि ताम्र ग्रोथ सेंटर में थ्री फेज 25 केवीए में विद्युत ट्रांसफार्मर स्थापित किया जा चुका है, साथ ही ग्रोथ सेंटर में मशीनें भी स्थापित कर दी है। उद्यमी इंद्र सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना के अंतर्गत उनके द्वारा 25 केवीए का सौलर प्लांट लगाया गया है, जिसमें तकनीकी खामियों के कारण अपेक्षित विद्युत उत्पादन नहीं हो रहा है, जिस पर जिलाधिकारी ने सौलर वैंडर से वार्ता कर तुरंत ठीक कराने के निर्देश उरेडा को दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी संजय सिंह, प्रभागीय वनाधिकारी हिमांशु बागरी, महाप्रबंधक उद्योग जीपी दुर्गापाल, लीड बैंक अधिकारी एनआर जौहरी थ्रीश कपूर, आनंद खोलिया, केवलानंद, डॉ. जीतेंद्र तिवारी आदि उद्यमी मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments