HomeUttarakhandBageshwarAlmora: प्रधानमंत्री ने​ विद्यार्थियों को बताए परीक्षा में सफलता के मंत्र

Almora: प्रधानमंत्री ने​ विद्यार्थियों को बताए परीक्षा में सफलता के मंत्र

— राजकीय इंटर कालेज हवालबाग में ‘परीक्षा पे चर्चा 2023 कार्यक्रम’

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: जिला मुख्यालय के निकटवर्ती राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज हवालबाग में आज ‘परीक्षा पर चर्चा 2023’ कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें विद्यार्थियों को प्रधानमंत्री ने समय प्रबंधन, तनाव प्रबंधन व जीवन में सफलता के मंत्र बताए और उन्हें बताया कि परीक्षा में घबराहट से कैसे दूर रहेंं। मुख्य अतिथि शोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के कुलपति प्रो. जगत सिंह बिष्ट, शिक्षक—शिक्षिकाओं ने भी उनकी बातों को गंभीरता से सुना। पीएम ने देश के अलग-अलग भागों से विद्यार्थियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का विस्तार से उत्तर दिया।

इस चर्चा से कई विद्यार्थी प्रेरित हुए हैं और उन्होंने इस कार्यक्रम की सराहना की है। विद्यालय की छात्रा तानिया बिष्ट ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि कार्यक्रम के बाद अब उसे परीक्षा से भय नहीं लग रहा है। छात्र आशीष बिष्ट ने बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा बताई गई बातों से उनके आत्मविश्वास में वृद्धि हुई है। कार्यक्रम के उपरांत मुख्य अतिथि कुलपति डॉ. जगत सिंह बिष्ट ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए बताया कि विद्यार्थी प्रधानमंत्री द्वारा बताई बातों को आत्मसात कर किसी भी परीक्षा में सफल हो सकते हैं। उन्होंने बच्चों से अधिकाधिक परिश्रम कर ज्ञानार्जन करने को सफलता का मंत्र बताया। इस मौके पर विद्यालय के प्रवक्ता डॉ. कपिल नयाल ने परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम को विद्यार्थियों के परीक्षा संबंधी तनाव को दूर करने में अत्यंत सहायक बताया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. डीडी तिवारी ने कार्यक्रम को सार्थक बताते हुए प्रधानमंत्री की बातों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम में पीटीए अध्यक्ष जितेंद कांडपाल, पीसी जोशी, लोकेश कालाकोटी, कनिष्ठ प्रमुख नरेंद्र आर्या, ग्राम प्रधान बबली आर्या, नवनीत कुमार पांडे, संजय पांडे, बीएल यादव, डॉ. प्रदीप सलाल, प्रमोद पांडे, कमलेश जोशी, नवीन वर्मा, भगवत बगडवाल आदि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments