HomeUttarakhandAlmoraप्रभू श्री राम के जीवन से प्रेरणा ले मौजूदा पीढ़ी : गोपाल...

प्रभू श्री राम के जीवन से प्रेरणा ले मौजूदा पीढ़ी : गोपाल सिंह जीना

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

✒️ सिरसा में रामलीला का भव्य शुभारम्भ

📌 पूर्व दर्जा राज्य मंत्री जीना ने किया उद्घाटन

सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी। ग्राम सिरसा में प्रभू ​श्री राम की लीला का मंचन शुरू हो गया है। प्रथम दिवस की रामलीला का उद्घाटन अल्मोड़ा से आए पूर्व दर्जा राज्य मंत्री गोपाल सिंह जीना ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में नई पीढ़ी का भगवान राम की जीवनी से प्रेरणा लेते हुए उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने रामलीला कमेटी को आयोजन के लिए 25 हजार रूपये का दान भी किया।

मुख्य अतिथि जीना ने कहा कि रामलीला मंचन को गंभीरता से देखते हुए जीवन में उतारने का प्रयास करना चाहिए। मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम ने पिता के एक बार कहने पर राज्य तक छोड़ दिया था और सहर्ष 14 साल का वनवास स्वीकार कर लिया। वहीं माता सीता व लक्ष्मण ने प्रभू के साथ वन जाने का निर्णय लेकर उनसे भी बड़े त्याग का उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने रामलीला देखने आए तमाम ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि जब भी उनको किसी किस्म की जरूरत होगी वह उनके साथ खड़े रहेंगे। कार्यक्रम में पत्रकार अनूप सिंह जीना व चौकी इंचार्ज गोविंदी टम्टा भी मौजूद रही।

इस मौके पर रामलीला अभियनय समिति सिरसा की नव कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। समिति में नारायण सिंह जीना अध्यक्ष व रोहित सिंह जीना सचिव चुने गए। अन्य प​दाधिकारियों में महेंद्र सिंह जीना उपाध्यक्ष, कमलेश जीना महाप्रबंधक, महेंद्र सिंह जीना उप सचिव, कुबेर सिंह जीना कोषाध्यक्ष, खीम सिंह जीना संचालक, ललित सिंह जीना सह संचालक चुने गए। इसके अलावा चंद्र प्रकाश सिंह जीना, बालमुकुंद सिंह जीना व विनोद कुमार मेकअप इंजार्च तथा सुरेंद्र सिंह जीना लेखा परीक्षक व जितेंद्र सिंह जीना मंच प्रबंधक नियुक्त किये गये।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments