HomeBreaking Newsयुवक का उत्पात देख पुलिस भी हैरान, घर पर लगाई आग, मां...

युवक का उत्पात देख पुलिस भी हैरान, घर पर लगाई आग, मां पर कुल्हाड़ी से हमला

ADVERTISEMENTS

सीएनई डेस्क

यहां किसी बात से गुस्साये एक युवक की करतूत देखकर पुलिस भी हैरान रह गई। परिजनों से हुए उत्पात के बाद युवक ने जमकर हंगामा काटा। यही नहीं, उसने घर में जमकर तोड़फोड़ करने के बाद मकान को आग के हवाले कर लिया और अपनी मां को भी कुल्हाड़ी से काटने का प्रयास किया। पुलिस ने इस कलयुगी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना देहरादून की है। बताया जा रहा है कि सेलाकुई थाना क्षेत्र के ग्राम भगवानपुर भाऊवाला में सागर पुत्र कुंदन सिंह एक गुस्सैल और आपराधिक किस्म का युवक है। उसकी हरकतों से परिजन काफी परेशान रहते हैं। आज उसने घर पर हुई बहस के बाद हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान उसने न केवल घर में तोड़फोड़ की बल्कि कपड़ों में आग लगाकर गैस सिलेंडर को वहां फेंक दिया। फिर अपने कमरे का भीतर से दरवाजा बंद कर दिया। समझाने का प्रयास कर रही अपनी मां पर भी उसने कुल्हाड़ी से हमले का प्रयास किया, लेकिन वह बच गई। इस बीच पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकाला।

सूचना मिलने पर पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और किसी तरह आग पर काबू पाया। मां की तहरीर पर पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार युवक नशेड़ी किस्म का है। पूर्व में भी वह एनडीपीएस एक्ट में जेल जा चुका है। उल्लेखनीय है कि आजकल की युवा पीड़ी नशे के जाल में तेजी से फंसती जा रही है। नशे के आदि युवा न केवल खुद को नुकसान पहुंचा दिया करते हैं, बल्कि अपने परिजनों के लिए भी खतरा बने रहते हैं।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments