HomeBreaking Newsइस चोर के ठाठ—बाट देख पुलिस भी हैरान, ऐशो—आराम व हवाई यात्रा...

इस चोर के ठाठ—बाट देख पुलिस भी हैरान, ऐशो—आराम व हवाई यात्रा का शौकीन

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी

पुलिस ने गत दिनों कई दुकानों में हुई लाखों की चारियों की घटना का अनावरण करते हुए एक अंतरराज्यीय चोर को गिरफ्तार किया है, जबकि उसके दो साथी फरार हैं। खास बात यह है कि इस चोर की ठाठ—बाट देख पुलिस भी हैरान रह गई। महंगी गाड़ियों में घूमना, हवाई सफर करना और ऐशो—आराम से जीने के खातिर यह चो​री की वारदातें किया करता था।

पुलिस ने चोर के कब्जे से 50 हजार की नगदी और मोबाइल बरामद किया गया है। ​पुलिस के अनुसार आरोपी पर दिल्ली, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, जम्मू कश्मीर, हरियाणा, पंजाब सहित कई राज्यों में 50 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। एसपी सिटी हरबंस सिंह ने मीडिया कर्मियों के समक्ष मामले का खुलासा करते हुए बताया कि गत 24 फरवरी को शहर के मंगल पड़ाव स्थित मुख्य बाजार में स्थित दुकानों में चोरियों का घटना का खुलासा पुलिस ने कर लिया है।

उन्होंने बताया कि cctv cameras की फुटेज के आधार पर पुलिस को कई सुराग लगे और धीरे—धीरे पुलिस के हाथ अंतरराज्यीय चोर गिरोह के एक सदस्य तक पहुंच गये। आरोपी दिनेश चरपोटा है और राजस्थान के बांसवाड़ा बांगुड़ा जिले का का निवासी है। हालांकि उसके दो साथी राजस्थान के ही निवासी हरीश और गणेश फरार हैं। जल्द ही वह भी पुलिस गिरफ्त में होंगे।

एसएसपी के मुताबिक इस इंटर स्टेट चोर गिरोह के सदस्य ने काफी कुछ ऐसा कबूला है, जो हैरान करने वाला है। यह लोग अपने ठाठ—बाट, अय्याशी के लिए चोरियां करते थे। इनके हर खर्चे काफी बड़े थे। सफर भी यह हवाई मार्ग से किया करते हैं। अपने महंगे शौक को पूरा करने के लिए चोरियां करने लगे। यह लोग दिन भर रेकी करते थे और रात को चोरियों की वारदातों को अंजाम ​देते थे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments