HomeNationalनई दिल्ली में अल्मोड़ा के चित्रकार प्रो. शेखर जोशी के चित्रों की...

नई दिल्ली में अल्मोड़ा के चित्रकार प्रो. शेखर जोशी के चित्रों की प्रदर्शनी का आगाज

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, नई दिल्ली

नामी चित्रकार प्रो. शेखर चंद्र जोशी के चित्रों की एकल प्रदर्शनी (सोलो शो) का ललित कला अकादमी नई दिल्ली की दीर्घा में आज आगाज हो गया। जिसका उद्घाटन पद्मश्री श्याम सुंदर शर्मा ने खराब स्वास्थ्य के चलते आनलाइन ही किया। प्रदर्शनी में 80 चित्रों को शामिल किया गया है।

देवभूमि उत्तराखंड की सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक नगरी अल्मोड़ा के कलाकार प्रो. शेखर चंद्र जोशी ने कला प्रदर्शनी में प्रकृति के स्थूल और सूक्ष्म रूप का चित्रण अपनी कलाकृतियों में बखूबी किया है। कम रंगों के प्रयोग से उन्होंने प्रकृति के अधिकाधिक निकट जाने का प्रयास किया है। उत्तराखंड के कलाकार होने के नाते इनके चित्रों में कवि सुमित्रानंदन पंत की कविताओं की याद भी छिपी है। इस मौके पर उन्हें प्रदर्शनी की सफलता के लिए बधाईयां भी मिलीं। इस मौके पर नवीन कुमार जग्गी, मुकुल पवार, इशान बहुगुणा आदि कई लोग शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments