HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी न्यूजः संस्था ब्रिक्स ह्यूमन राइट्स मिशन की युवा महानगर शाखा का...

हल्द्वानी न्यूजः संस्था ब्रिक्स ह्यूमन राइट्स मिशन की युवा महानगर शाखा का गठन, निया बनीं अध्यक्ष और बबिता सचिव

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

हल्द्वानी। संस्था ब्रिक्स ह्यूमन राइट्स मिशन के उत्तराखंड राज्य के महिला विंग की प्रदेश महिला अध्यक्ष कनक चंद की अध्यक्षता में नैनीताल रोड स्थित राज्य कार्यालय एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेश महिला अध्यक्ष कनक चंद ने महानगर हल्द्वानी की युवा महिला टीम की कार्यकारिणी का गठन किया। जिसमें निया ठाकुर को महानगर हल्द्वानी का अध्यक्ष, एकता पौडीयाल को उपाध्यक्ष, बबिता बिष्ट को सचिव और आकांक्षा सुयाल को उपसचिव और योविका शर्मा को सदस्य के पद पर नियुक्त किया गया है। सभी नियुक्तियां राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. कविता रायजादा की सहमति से की गई हैं ।
कनक चंद ने बताया कि महानगर में युवा शक्ति को संगठित कर समाज की सेवा के लिए नियुक्त किया गया है ताकि महानगर के लोग अपनी समस्याओं को इस टीम के आगे रखकर अपनी समस्याओं का निराकरण करवा सके। उन्होंने कहा कि युवा टीम बहुत ही एक्टिव और जुझारू है।
सभी पदाधिकारिया कोे राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप पाटिल खंडापूरकर, उत्तराखंड राज्य की उपाध्यक्ष नीरज चिलकोटी, राज्य सचिव उमा भण्डारी, राज्यसचिव शेखर संगीत राव, प्रदेश अध्यक्ष अनीश अग्रवाल, महासचिव संजय दुमका ने अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

पिथौरागढ़, बिन ब्याहे हास्पिटल के बाथरूम में मां बनी नाबालिग, ऐसे खुला राज

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments