HomeUttarakhandPithoragarhडीडीहाटः सीमा की सुरक्षा से भी जुड़ा है गुरिल्लों का आंदोलन-डालाकोटी

डीडीहाटः सीमा की सुरक्षा से भी जुड़ा है गुरिल्लों का आंदोलन-डालाकोटी

ADVERTISEMENTS

👉 डीडीहाट पहुंची आंदोलित एसएसबी स्वयंसेवकों की रथ यात्रा

सीएनई रिपोर्टर, डीडीहाटः अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आवाज बुलंद करने निकले गुरिल्लों की जनजागरण रथ यात्रा आज डीडीहाट पहुंच गई। जहां यात्रा के सदस्यों ने श्री मलयनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना भी की। डीडीहाट रामलीला मैंदान में सभा आयोजित कर गुरिल्ला संगठन के केन्द्रीय अध्यक्ष ब्रह्मानन्द डालाकोटी ने कहा कि गुरिल्लों के आंदोलन का आशय महज नौकरी व पेंशन से नहीं है बल्कि सीमा की सुरक्षा से जुड़ा मामला भी है।

उन्होंने कहा कि उनकी का दूसरा महत्वपूर्ण पक्ष सीमा की सुरक्षा से जुड़ा है। उन्होंने कहा कि एक बार सीमावर्ती क्षेत्रों में उग्रवादी व अलगाववादी ताकतें खत्म हो गई थीं, किंतु गुरिल्ला सुरक्षा प्रणाली के समाप्त होने के बाद ये ताकतें फिर सक्रिय हो गई हैं। ऐसे में सरकार को गुरिल्लों के सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा एवं राष्ट्र हित में किए गये कार्यों का संज्ञान लेना चाहिए और सीमाओं में शांति व्यवस्था के लिए गुरिल्लों का उपयोग करना चाहिए। रथयात्रा में शामिल संगठन के अल्मोड़ा जिलाध्यक्ष शिवराज बनौला ने कहा कि जायज मांगों की पूर्ति होने तक संघर्ष जारी रखा जाएगा।

संगठन के डीडीहाट के अध्यक्ष इन्द्र सिंह खोलिया ने कहा कि लोकसभा चुनाव की आहट के चलते एकजुट होकर आंदोलन में पूरी शक्ति झोंकनी होगी। सभा का संचालन जय प्रकाश जोशी ने किया। सभा में नारायणी चंद, त्रिलोक बोरा, पूरन राम, धनी राम, कुन्दन सिंह भंडारी, जगदीश प्रसाद, गीता डसीला, पुष्पा पंचपाल, त्रिलोक पांडे, पुष्कर सिंह धानकी सहित अनेक गुरिल्ले शामिल हुए।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments