HomeBreaking Newsनाबालिग की करा दी शादी, युवक—परिजन और अब 'पंडित जी' भी गिरफ्तार

नाबालिग की करा दी शादी, युवक—परिजन और अब ‘पंडित जी’ भी गिरफ्तार

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, देहरादून

एक युवक महज 16 साल की लड़की को बहला—फुसला भगा ले गया। बजाए युवक को डांटने—फटकारे के लड़के के माता—पिता व बहन ने मिलकर उसका विवाह संपन्न करा दिया। बकायदा विवाह की रस्में एक पंडित के माध्यम से संपन्न कराई गई। ढूंढ—खोज में आई पुलिस ने युवक, उसके माता—पिता व बहन के बाद अब विवाह संपन्न करवाने वाले 55 वर्षीय पंडित को भी गिरफ्तार कर लिया है।

यह मामला देहरादून की सेलाकुई थाना क्षेत्र का है। बताया जा र हा है कि थाना क्षेत्र अंतर्गत रहने वाले एक युवक ने गत 24 दिसंबर, 2021 को सेलाकुई पुलिस को एक तहरीर दी। जिसमें कहा गया था कि उसकी बहन, जिसकी उम्र महज 16 साल है, वह गत 23 दिसंबर की सुबह 6 बजे से लापता है। इस मामले में पुलिस को जानकारी मिली एक युवक उसे बहला—फुसला भगा ले गया है। जिसके बाद पुलिस ने अग्रिम कार्रवाई करते हुए नाबालिग का अपहरण व पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।

पुलिस के अनुसार इस बीच सर्विलांस को सक्रिय कर दिया गया। सीसीटीवी की मदद ली गई। जिसके बाद युवती की लोकेशन मिल गई और गत 27 दिसंबर की रात नाबालिग को शिवनगर बस्ती से बरामद कर लिया गया। युवती सुमित थापा पुत्र नरेंद्र थापा के कब्जे से बरामद हुई थी। पुलिस का यह भी कहना है कि पीड़िता ने अपने बयान में बताया था कि आरोपी सुमित थापा उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। जहां युवक के माता-पिता और बहन ने उसका विवाह सुमित से मंदिर में करवा दिया। यह शादी चकराता निवासी पंडित आत्माराम नौटियाल ने संपन्न कराई।

जिसके बाद पुलिस ने आरोपी सुमित थापा और उसके माता-पिता व बहन को तुरंत गिरफ्तार कर लिया था, जबकि पंडित फरार चल रहा था। वहीं अब इस मामले में गत दिवस शनिवार को विवाह की रस्म संपन्न करवाने वाले, 05 माह से फरार चल रहे पंडित को भी गिरफ्तार कर लिया है। जिसके बाद सुसंगत धाराओं के अं​तर्गत तमाम आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

यहां निरीक्षण पर पहुंचे कुमांऊ आयुक्त दीपक रावत, दिए यह निर्देश

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments