HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: महिला से छेड़खानी व मारपीट करने वाला गिरफ्तार

बागेश्वर: महिला से छेड़खानी व मारपीट करने वाला गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: जिले के कांडा थाना पुलिस ने महिला के साथ गाली-गलौज, मारपीट व जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उल्लेखनीय है कि महिला ने दो मई को कांडा थाने में एक तहरीर सौंपी।

तहरीर में महिला द्वारा कहा गया है कि एक मई को देवेंद्र कुमार पुत्र स्व. दीवान राम निवासी ग्राम-दाणोथल ने उनके घर में घुसकर उसके साथ छेड़खानी, मारपीट, गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 452/354/323/504 के तहत मुकदमा दर्ज किया। मामले की जांच एसआई खष्टी बिष्ट को सौंपी। पुलिस अधीक्षक ने मामले का संज्ञान लिया और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की। आरोपी को सोमवार की शाम गिरफ्तार किया गया। मामले में आईपीसी की धारा 354 (क)/506 की बढ़ोत्तरी की।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments