HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा न्यूज : प्रदीप गुप्ता के निधन पर व्यापार मंडल ने जताया...

अल्मोड़ा न्यूज : प्रदीप गुप्ता के निधन पर व्यापार मंडल ने जताया शोक, 10.30 बजे मल्ली बाजार से निकलेगी अंतिम यात्रा

ADVERTISEMENTS

अल्मोड़ा। प्रतिष्ठित मिठाई विक्रेता अलंकार स्वीटस के मालिक प्रदीप गुप्ता के निधन से शोक की लहर दौड़ गई है। नगर व्यापार मंडल ने उनके निधन को एक अपूरणीय क्षति बताते हुए गहरा दु:ख प्रकट किया है। उल्लेखनीय है कि प्रदीप गुप्ता काफी समय से अस्वस्थ चल रहे थे। अल्मोड़ा मै बंगाली मिठाई के निर्माता के रुप में उनकी अलग ही पहचान थी। खजांची बाजार में अलंकार स्वीट्स नाम से उनका प्रतिष्ठान है, जो उनके बड़े बेटे अमित गुप्ता द्वारा संचालित किया जाता है। छोटे बेटे सुमित गुप्ता मल्ली बाजार में होल सेल का काम करते हैं। प्रदीप गुप्ता की उम्र 63 वर्ष थी। उनकी अंतिम यात्रा आज शुक्रवार को सुबह 10.30 बजे उनके निवास स्थान मल्ली बाजार से विश्वनाथ घाट को निकलेगी। शोक व्यक्त करने वालों में सूरज साह, किशन गुरूरानी, जगदीश पांडेय, मनोज अरोड़ा, मनीष जोशी, भैरव गोस्वामी, अभय साह, अतुल साह, भुवन वर्मा, अरुण वर्मा, दीप सिंह डांगी, अजीत कार्की, श्याम लाल साह, वकुल साह, दीपक साह, दीपक वर्मा, दीप जोशी, पवन साह, बलवंत राणा, राजीव भसीन, मोहन कनवाल, तिर्लोचन जोशी, व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह, उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, प्रत्येश पांडे, महिला उपाध्यक्ष अनीता रावत, सचिव मयंक बिष्ट, कोषाध्यक्ष कार्तिक साह, उपसचिव राहुल बिष्ट, अमन नाज्जोन आदि व्यापारी थे,

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments