अल्मोड़ा। आज यहां 03 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जिनमें एक न्यायालय में कार्यरत 30 साल का चतुर्थ श्रेणी कर्मी व उसका 8 माह का अबोध बालक भी शामिल है। वहीं ताड़ीखेत ब्लॉक में दिल्ली से आया एक 30 साल का युवक भी कोरोना संक्रमित पाया गया है। आपको बता दें कि अब तक जनपद में 302 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं, जिनमें से 213 उपचार के बाद स्वस्थ हो गए तथा वर्तमान में कोरोना संक्रमितों की संख्या 86 है। 2 लोगों की संक्रमण से मौत हुई है। वर्तमान में 749 की कोरोना रिपोर्ट का इंतजार है।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।