HomeBreaking Newsउत्तराखंड : अस्पताल ने नही दी कोरोना से 65 मरीजों की मौत...

उत्तराखंड : अस्पताल ने नही दी कोरोना से 65 मरीजों की मौत की जानकारी, 19 दिन बाद हुआ खुलासा, हड़​कंप

ADVERTISEMENTS

हरिद्वार। कोरोना महामारी के दौर में जहां रोजाना देश में हजारों मौतें हो रही है, वहीं समय—समय पर मौत को लेकर जारी किये जा रहे आंकड़ों पर संदेह भी व्यक्त किया जा रहा है। माना जा रहा है कि कोरोना से हो रही मौतों के ​जो आंकड़े प्रस्तुत हो रहे हैं, संख्या उससे कही अधिक हो सकती है।

इसी बीच हरिद्वार के एक प्राईवेट अस्पताल की कार्यप्रणाली को लेकर प्रशासन ने जांच बैठा दी है। आरोप है कि इस अस्पताल ने कोरोना से हुई 65 मरीजों की मौत का मामला ही छुपा दिया। इस अस्पताल में हुई कोरोना संक्रमितों की मौतों का खुलासा पूरे 19 दिन बाद जब हुआ तो स्वास्थ्य विभाग हैरान रह गया।

Uttarakhand – चार धाम यात्रा : आज सुबह गंगोत्री धाम के कपाट खुले

यह आरोप हरिद्वार के बाबा बर्फानी हॉस्पिटल प्रशासन पर लगा है। आरोप है कि अस्पताल ने कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत की सूचना स्वास्थ्य विभाग को नहीं दी, जबकि इसके लिए साफ निर्देश हैं कि मौतों की सूचना 24 घंटे के भीतर राज्य कोविड कंट्रोल रूम में देनी है।

बताया जा रहा है कि हॉस्पिटल में 25 अप्रैल से 12 मई तक उपचार के दौरान 65 कोरोना मरीजों की मौत हुई थी।

JOb Alert : SBI में 5327 पदों पर बंपर भर्ती, वेतन 7, 900 रुपए से 47,920 मासिक, जल्दी कीजिए Apply करने के सिर्फ दो दिन शेष

इधर राज्य कोविड कंट्रोल रूम के चीफ आपरेटिंग आफिसर डॉ. अभिषेक त्रिपाठी का कहना है कि कोरोना मरीजों की मौत की सूचना समय पर न देने के मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है।

काम की ख़बर : ऐसे बचें Corona infection से, करें इन Medicines का सेवन

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments