NainitalUncategorized
भवाली में पालिका मार्ग तिराहा नगर के महान स्व. स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को समर्पित

भवाली | भवाली नगर पालिका परिषद ने पालिका मार्ग तिराहे को नगर के महान स्व. स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को समर्पित किया।
पालिका अध्यक्ष संजय वर्मा ने बताया कि नगर के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की खोजबीन कर नगर पालिका मार्ग तिराहे के नाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी तिराहा करते हुए नगर के 11 स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की शिलापट लगाकर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की है। पालिका अध्यक्ष संजय वर्मा संवतंत्रता संग्राम सेनानी तिराहे को जल्द ही भारत माता की मूर्ती स्थापित कर सुशोभित किया जायेगा।
