HomeUttarakhandAlmora129वीं जयंती पर याद किए गये महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. राम...

129वीं जयंती पर याद किए गये महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. राम सिंह धौनी, सिकुड़ा बैंड व जिला पंचायत में हुए कार्यक्रम

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व देश को ‘जै हिंद’ का नारा देने वाले स्व. राम सिंह धौनी की 129वीं जयंती बड़े ही धूमधाम के साथ मनाई गई। यहां जिला पंचायत परिसर व सिकुड़ा बैंड में हुए अलग—अलग कार्यक्रमों में स्व. धौनी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके जीवन दर्शन पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में उत्तराखंड चाय विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष गोविंद सिंह पिलख्वाल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
जिला पंचायत परिसर धारानौला में हुए कार्यक्रम में पिलख्वाल ने कहा कि धौनी ने सिर्फ सालम ही नही, बल्कि पूरे देश में आजादी की अलख जगाई। उन्हीं के प्रयासों का परिणाम है कि आज हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह महान स्वतंत्रता सेनानी धौनी की देशभक्ति की भावना ही थी कि तब उन्होंने डिप्टी कलेक्टर के पद को ठुकरा कर देश सेवा में अपना जीवन समर्पित कर दिया। अति विशिष्ट अतिथि पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने स्व. धौनी के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। कहा कि आज़ादी की अलख जगाने के साथ ही उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में जो कार्य किया उसे हमेशा याद रखा जायेगा। इससे पूर्व तमाम लोगों ने स्व. धौनी की आदमकद मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम की अध्यक्षता संरक्षक मंडल के सदस्य वरिष्ठ अधिवक्ता गोविंद लाल वर्मा तथा संचालन समिति के अध्यक्ष राजेंद्र रावत ने किया। जयंती समारोह में विशिष्ट अतिथि महिला कांग्रेस अध्यक्ष लता तिवारी, कर्मचारी नेता चंद्रमणि भट्ट, एमसी कांडपाल, गिरीश चंद्र मल्होत्रा, समिति के उपाध्यक्ष डॉ. गोपाल सिंह महरा, महासचिव अमरनाथ सिंह रजवार, विपिन जोशी, आरएस बिष्ट, जीएस नेगी, विनोद जोशी, नवीन चंद्र पाठक, उलोवा के दयाकृष्ण कांडपाल, एसएस चिलवाल, भगवत टंगड़िया, अनिल धामी, बीसी पाठक, गोविंद बिष्ट, बसंत सिंह जीना, धीरेंद्र धौनी आदि ने अपने विचार व्यक्त किये।
इधर सिकुड़ा बैंड में स्व. राम सिंह धौनी की जयन्ती ट्रस्ट के तत्वाधान में धूमधाम के साथ मनाई गई। राम सिंह धौनी पार्क में मुख्य अतिथि चाय विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष गोविंद पिलख्वाल थे। अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी ने की। वक्ताओं ने कहा कि 24 फरवरी 1893 को राम सिंह धौनी का जन्म हुआ था। उन्होंने देश में साहित्य समिति के माध्यम से समाज मे अलख जगाई। देश को जय हिंद का पहली बार नारा उन्होंने दिया। वे शक्ति के सम्पादक रहे तथा अल्मोड़ा जिला पंचायत के अध्यक्ष भी रहे। आज़ादी की लडाई मे वे भूमिगत रहकर काम करते रहे। इस दौरान तपेदिक की बिमारी से पैतीस वर्ष की उम्र मे उनका निधन हो गया। राम सिंह धौनी लमगड़ा विकास खण्ड के पहले स्नातक थे। उनका जन्म बिनौला गांव में हुआ। उन्होंने राजस्थान, महाराष्ट्र, नेपाल में भी काम किया। तपेदिक महामारी में उन्होंने महाराष्ट में लोगों की बड़ी सेवा की। इसी रोग से उनका निधन हो गया। पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी ने कहा कि उनकी लेखनी से अंग्रेज इतने भयभीत हुए कि अंग्रेजों ने उनके साहित्य पर ही प्रतिबन्ध लगा दिया। चाय विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष गोबिन्द पिलख्वाल ने कहा कि स्व. राम सिंह धौनी ने देश भर में अल्मोड़ा का नाम रोशन किया। उनके नाम पर कोई बड़ा संस्थान होना चाहिये। कार्यक्रम की अध्क्षता आनन्द सिह ऐरी, संचालन सचिव भूपेन्द्र सिह नेगीने किया। इस अवसर पर आचार्य नरेन्द्र देव शिक्षा निकेतन के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। इस अवसर पर भगवती परिहार, पीएस सत्याल, दयाकृष्ण काण्डपाल, एड गोविंद लाल वर्मा, राम सिंह बिष्ट, गोपाल सिंह चमयाल आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments