HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वरः धरने को एक माह पार और नहीं जागी सरकार

बागेश्वरः धरने को एक माह पार और नहीं जागी सरकार

ADVERTISEMENTS

हटाए गए उपनल कर्मियों का आंदोलन, कांग्रेस का समर्थन

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वरः सेवा विस्तार की मांग को लेकर स्वास्थ्य विभाग में नियुक्त उपनल कर्मियों के धरने को एक महीने से अधिक का समय हो गया है, लेकिन अभी तक सरकार ने उनकी नहीं सुनी है। गुरुवार को समर्थन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना दिया और नारेबाजी की। सरकार पर कर्मचारियों की उपेक्षा का आरोप लगाया है।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

स्वास्थ्य विभाग से हटाए गए उपनल कर्मचारियों ने गुरुवार को कलक्ट्रेट पर नारेबाजी के साथ धरना दिया। कहा कि बीते 31 मार्च को उनकी सेवा अवधि समाप्त हो गई है। जिसे आगे नहीं बढ़ाया जा रहा है। जबकि स्वास्थ्य विभाग को उनकी जरूरत है। वह अस्पतालों में अहम जिम्मेदारी उठा रहे थे। अल्प मानदेय में काम कर रहे थे। कोरोनाकाल में उन्हें नौकरी पर रखा गया। अब बाहर का रास्ता दिखा दिया है।

एक माह से वह धरने पर हैं। उनकी कोई नहीं सुन रहा है। इस दौरान संजय कन्नौजिया, बलवंत नगरकोटी, रीता देवी, ऋतु, पंकज कुमार आदि उपस्थित थे। कर्मचारियेां के समर्थन में कांग्रेस जिलाध्यक्ष भगवत डसीला, पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा, ललित फर्स्वाण, गोपा धपोला, हरीश ऐठानी, ललित बिष्ट तथा राजेंद्र टंगड़िया आदि भी धरने पर बैठे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments