HomeUttarakhandAlmoraइतिहास में आज: आज ही बनी थी पहली बस और भाप से...

इतिहास में आज: आज ही बनी थी पहली बस और भाप से चली थी

ADVERTISEMENTS

सीएनई डेस्क: हर दिन ने दुनिया के इतिहास में कुछ न कुछ नया जोड़ा है। इसी में है 20 सितंबर का दिन। मौजूदा दौर में दुनियाभर में नाना प्रकार की आरामदायक बसें एक शहर से दूसरे शहर सरपट दौड़ रही हैं और बड़ी संख्या में लोग इन बसों में आसान सफर करते हुए गंतव्य तक पहुंच रहे हैं। जो पेट्रोल व डीजल से चल पा रही हैं। शायद बहुत कम लोग जानते होंगे कि दुनिया की पहली बस आज के दिन यानी 20 सितंबर को बनी थी।

इतिहास के पन्ने बताते हैं कि दुनिया में पहली बस का आविष्कार 20 सितंबर 1831 में ब्रिटेन के गोर्डन ब्रांज ने किया था। खास बात ये है कि यह बस पेट्रोल या डीजल से नहीं बल्कि भाप से चली थी। काफी धीमी गति से चलने वाली इस बस में 30 यात्रियों को ढोने की क्षमता थी।
20 सितंबर 1933 को ही सामाजिक कार्यकर्ता और हिंदुस्‍तान की आजादी के लिए लड़ने वाली अंग्रेज महिला एनी बेसेंट का निधन हुआ था और आज के दिन 1857 विद्रोहियों से दिल्ली को मुक्त कराकर ब्रिटिश सैनिकों ने फिर उस पर कब्जा किया।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments