HomeUttarakhandAlmoraBig Breaking Almora : अनुशासनहीनता पर भड़के भाजपा जिलाध्यक्ष, भाजयुमो की जिले...

Big Breaking Almora : अनुशासनहीनता पर भड़के भाजपा जिलाध्यक्ष, भाजयुमो की जिले व मंडल की कार्यकारिणी को किया निरस्त, भाजयुमो जिलाध्यक्ष को भेजा कारण बताओ नोटिस

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

CNE REPORTER, ALMORA

भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला ने अनुशासनहीनता बरते जाने पर भारतीय जनता युवा मोचा की हाल में ही गठित जिले व मंडल की कार्यकारिणी को भंग कर दिया है। रौतेला ने बकायदा इस मसले पर भाजयुमो के जिलाध्यक्ष सुनील बिष्ट को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया है। रवि रौतेला ने युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष को भेजे पत्र में कहा है कि “आपके द्वारा (सुनील बिष्ट द्वारा) गत 20 जनवरी को भारतीय जनता युवा मोर्चा की कार्यकारिणी का गठन किया गया। पत्र में आपके द्वारा मेरी सहमति का जिक्र भी किया गया, लेकिन आपके द्वारा न मुझसे और ना ही प्रदेश नेतृत्व द्वारा बनाई गई कमेटी से किसी भी प्रकार की सहमति नहीं ली गई। आपका यह रवैया निश्चित रूप से तानाशाही पूर्ण है, प्रदेश संगठन मंत्री द्वारा वर्चुअल बैठक व पत्र के माध्यम से यह स्पष्ट किया गया था की जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी, द्वारा जिला महामंत्री व मोर्चा प्रभारी के साथ बैठक कर टीम का गठन किया जाना था, लेकिन आपने स्वयं टीम का गठन कर अनुशासनहीनता का परिचय दिया है, जबकि भारतीय जनता पार्टी संविधान यह स्पष्ट रूप से इंगित करता है कि मोर्चे का गठन जिलाध्यक्ष की सहमति के पश्चात किया जायेगा, लेकिन आपके द्वारा टीम गठन को लेकर मुझे अंधेरे में रखा गया, इसलिए तत्काल प्रभाव से आपके द्वारा गठित जिले व मण्डल की टीम को भंग किया जाता है व आपके अनुशासनहीन व्यवहार व बगैर अनुमति के टीम की घोषणा करने पर आपको कारण बताओं नोटिस दिया जाता है।’’ भाजपा जिलाध्यक्ष ने बकायदा सुनील बिष्ट से इस विषय पर तीन दिन के भीतर अपना पक्ष रखने को कहा है। पत्र की प्रतिलिपि प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी उत्तराखण्ड को भी भेजी गई है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments