HomeAccidentबिग ब्रेकिंग, अल्मोड़ा : देर रात गहरी खाई में जा गिरा डंपर,...

बिग ब्रेकिंग, अल्मोड़ा : देर रात गहरी खाई में जा गिरा डंपर, चालक की मौत

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

यहां भतरौंजखान—भिकियासैंण मोटर मार्ग में शनिवार देर रात एक डंपर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में रानीखेत निवासी वाहन चालक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद से मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है।

मिली जानकारी के मुताबिक आज देर शाम करीब 8.30 बजे भतरौंजखान—भिकियासैंण मोटर मार्ग पर एक डंबर अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी। जिसके बाद रेस्क्यू अभियान चलाया गया। खाई में उतर कर गम्भीर अवस्था में घायल डंपर चालक गणेश रावत पुत्र प्रेम सिंह रावत, निवासी मकड़ाऊ, गगास, रानीखेत को बाहर निकाला गया। जिसके बाद 108 एंबूलेंस से उसे सीएचसी भतरौंजखान ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

एसओ अनीश अहमद व एसआई ओमप्रकाश नेगी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गये थे। कोतवाली से मिली सूचना के अनुसार मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments