HomeUttarakhandAlmoraUKSSC पेपर लीक से वांगचुक की गिरफ़्तारी तक, वाहिनी ने सरकार को...

UKSSC पेपर लीक से वांगचुक की गिरफ़्तारी तक, वाहिनी ने सरकार को घेरा

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। उत्तराखण्ड लोक वाहिनी की बैठक एडवोकेट जगत रौतेला की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में UKSSC पेपर लीक प्रकरण, लद्दाख के हालात और प्रसिद्ध पर्यावरणविद व वैज्ञानिक सोनम वांगचुक की गिरफ़्तारी पर गहरी चिंता व्यक्त की गई।

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि सरकार को दमनकारी नीतियों की जगह लद्दाख और हिमालयी क्षेत्रों की समस्याओं के मूल कारणों पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि चीनी घुसपैठ, जलवायु परिवर्तन, अवैज्ञानिक दोहन और पर्यावरणीय संकट गंभीर चुनौती हैं। ऐसे में सरकार को ठोस, वैज्ञानिक और पारदर्शी नीतियाँ बनानी चाहिए।

वक्ताओं ने कहा कि उत्तराखण्ड सरकार नकल-विरोधी कानून का ढोल पीट रही है, लेकिन केवल कानून बनाना पर्याप्त नहीं है। इसे सख्ती से लागू करना आवश्यक है, वरना यह बेरोजगार युवाओं के साथ अन्याय होगा। बैठक में यह भी कहा गया कि उत्तराखण्ड लोक सेवा चयन आयोग सहित सभी तंत्रों में फैले भ्रष्टाचार पर कठोर और निष्पक्ष कार्रवाई जरूरी है। तभी युवाओं का विश्वास सरकार व तंत्र में बहाल हो सकेगा।

संवाद ही समाधान

लोक वाहिनी के पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार को आंदोलनकारियों से बिना शर्त वार्ता करनी चाहिए। दमन से समस्याएँ हल नहीं होंगी, बल्कि और बढ़ेंगी। उन्होंने सुझाव दिया कि लद्दाख की जनता से संवाद कायम कर सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि लद्दाख को राज्य बनाने से देश को क्या लाभ या हानि होगी।

बैठक में मांग की गई कि हिमालयी क्षेत्रों के विकास व संसाधनों के उपयोग में स्थानीय लोगों, वैज्ञानिकों और पारिस्थितिक विशेषज्ञों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाए।

दीर्घकालिक नीतियों की आवश्यकता

वक्ताओं ने कहा कि सरकार को तात्कालिक उपायों के बजाय दीर्घकालिक और ठोस नीतियाँ बनानी चाहिए। यदि आंदोलनकारियों का दमन होगा तो असंतोष और बढ़ेगा। समस्याओं का शांतिपूर्ण समाधान ही आगे का रास्ता है।

बैठक में एडवोकेट जगत रौतेला के साथ अजयमित्र सिंह बिष्ट, जंगबहादुर थापा, विशन दत्त जोशी, दयाकृष्ण काण्डपाल, अजय मेहता और रेवती विष्ट सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

UKSSC पेपर लीक से संबंधित खबर —

यह भी पढ़ें — खाई में गिरी कार, बुजुर्ग की मौत, महिला हल्द्वानी रेफर

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments