HomeBreaking News10 मई को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट

10 मई को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट

ADVERTISEMENTS

उखीमठ | उत्तराखंड में हिमालय की कंदराओं में स्थित 11वें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ धाम के कपाट इस वर्ष 10 मई को प्रात: सात बजे खुलेंगे। श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के मीडिया प्रभारी डाॅ हरीश गौड़ ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आज शिवरात्रि के अवसर पर, बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय की उपस्थिति में रावल, आचार्य और वेदपाठियों ने श्री ओंकारेश्वर मंदिर, उखीमठ में पूजा-अर्चना, विधि- विधान, पंचांग गणना पश्चात श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि घोषित की। इस दौरान श्री औकारेश्वर मंदिर को 11 क्विंटल फूलों से सजाया गया था।

डाॅ. गौड़ ने बताया कि आगामी 05 मई को श्री ओंकारेश्वर मंदिर, उखीमठ में भैरवनाथ जी की पूजा स़पन्न होगी। भगवान केदारनाथ की पंचमुखी डोली 06 मई को यहां से विभिन्न पड़ावों से होते हुए केदारनाथ धाम प्रस्थान करेगी और इसी दिन पहले पड़ाव गुप्तकाशी, 07 मई को दूसरे पड़ाव फाटा, 08 मई को तीसरे पड़ाव गौरीकुंड होते हुए 09 मई शाम को श्री केदारनाथ धाम पहुंचेगी।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments