HomeBreaking Newsहल्द्वानी ब्रेकिंग : सुशीला तिवारी में भर्ती शिक्षिका की मौत, गलती से...

हल्द्वानी ब्रेकिंग : सुशीला तिवारी में भर्ती शिक्षिका की मौत, गलती से खा लिया था जहर

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी

हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में जहरीले पदार्थ का सेवन करने के बाद गम्भीर अवस्था में भर्ती शिशु मंदिर की एक शिक्षिका की मौत हो गई है। शिक्षिका ने गलती से चूहे मारने के बिस्कुट चाय के साथ खा लिये थे, जिससे उसकी तबियत बिगड़ी और चंपावत से उसे यहां रेफर किया गया था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार चंपावत जिले के ग्राम अमोड़ी की रहने वाली 18 साल की विमला पुत्री चिंतामणि स्थानीय शिशु मंदिर में शिक्षण का कार्य करती थी। वह बच्चों को घर में ट्यूशन भी पढ़ाया करती थी। बताया जा रहा है कि शनिवार को उसने नित्य की तरह घर पर बच्चों को पढ़ाया। जिसके बाद वह चाय पीने किचन में चली गई। किचन से जब वह कमरे में आई तो वहां एक कागज में परिजनों ने चूहे मारने के बिस्कुट रखे हुए थे। उसने गलती से दो बिस्कुट खा लिये।

थोड़ी ही देर में उसकी हालत बिगड़ने लगी। यह देख परिजन उसे स्थानीय अस्पताल ले गये। जहां हालत ज्यादा गम्भीर होने पर उसे हल्द्वानी ​रेफर कर दिया गया। सुशीला तिवारी में उसे भर्ती कर दिया गया था और चिकित्सक उसके उपचार में जुटे रहे, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। बताया जा रहा है कि मृतक विमला पढ़ाई में काफी होनहार रही थी। विद्यालय में उसका खासा सम्मान था। महज 18 साल की उम्र में उसके निधन से हर इलाके में हर कोई स्तब्ध है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments