रुद्रपुर। टांडा के जंगल में मानसिक रूप से परेशान चल रहे धारी तहसील के एक गांव के युवक ने फांसी के फंदे से लटक कर अपनी जाना दे दी। पंतनगर पुलिस ने शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिा है।
मिली जानकारी के अनुसार पंतनगर पुलिस को सूचना मिली की एक व्यक्ति ने टांडा जंगल में पेड़ के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली । पंतनगर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से उतार कर उसकी शिनाख्त का प्रयास किया लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी।
बाद में पुलिस ने युवक की शिनाख्त धारी तहसील के पहाड़पानी क्षेत्र में आने वाले नदगल गांव निवासी 38 वर्षीय प्रकाश चंद्र जोशी पुत्र उर्वा दत्त जोशी के रूप में की। वह फिलवक्त जगतपुरा आवास विकास में किराए के मकान में अपने परिजनों के साथ रहता था।
बाद में परिजनों ने बताया की मृतक मानसिक रूप से परेशान चल रहा थे बीमारी के कारण उन्होंने आत्महत्या की होगी। पुलिस अन्य पहलुओं पर भी जांच कर रही है।
रुद्रपुर ब्रेकिंग : टांडा के जंगल में पेड़ से लटकी मिली धारी तहसील के 38 वर्षीय युवक की लाश
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

