HomeBreaking NewsHaldwani : इधर बेबसी, उधर दहशत ! भूख से गुलदार शावक ने...

Haldwani : इधर बेबसी, उधर दहशत ! भूख से गुलदार शावक ने तोड़ा दम, ग्रामीणों ने कहा आतंक से दिलाओ निजात

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी

यहां लामाचौड़ क्षेत्र में कई दिनों से भोजन की तलाश में घूमती दिख रही मादा गुलदार के एक शावक का शव मिला है। सम्भवत: भूख ने इस शावक की जान ले ली है। मामूली सी दिखने वाली यह घटना इस बात का प्रमाण है कि एक ओर जहां वन्य जीवों के आश्रय स्थल, निरतंर बढ़ते मानवीय हस्तक्षेप से खत्म हो गये हैं, वहीं गुलदार जैसे मांसाहारी प्राणियों के शावक भी भूख से बेहाल होकर दम तोड़ने लगे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को लामाचैड़ क्षेत्र में गुलदार के शावक का शव मिलने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। लोगों का कहना है कि एक मादा गुलदार यहां लंबे समय से अपने शावकों के साथ देखी गई है और जब उसका एक शावक मर चुका है तो वह और भी खूंखार हो जायेगी। लोगों ने विभाग से तत्काल पिंजरा लगाकर गुलदार को पकड़ने की मांग की है। ऐसा नही करने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी है। ताजा खबरों के लिए WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

उत्तराखंड ब्रेकिंग : यहां भरभरा कर गिर गया पहाड़, लोगों में दहशत, देखें वीडियो

आज लामाचौड़ के कुरिया गांव में गुलदार के शावक का शव बरामद किया गया है। गुलदार शावक का यह शव ग्रामीण पंकज निगल्टिया के खेत में मिला है। कुरिया गांव की प्रधान ज्योति समेत तमाम ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदार के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है। ग्राम प्रधान ज्योति का कहना है कि स्थानीय जनप्रतिनिधि लंबे समय से गुलदार को पकड़ने की मांग करते आ रहे हैं और विभागीय अधिकारियों को भी इस संबंध् में अवगत कराया गया है, लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं है।

Uttarakhand : गंगनहर में प्रेमी युगल ने लगाई छलांग, सर्च अभियान जारी

इधर वन विभाग की टीम ने शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम कराने के बाद दफना दिया है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि गुलदार को पकड़ने की कवायद तेज कर दी गई है और जल्द उसे पकड़ लिया जाएगा। गुलदार पर नजर रखने के लिए कैमरा ट्रैप और विभागीय टीम लगाई गई है। ज्ञापन देने वालों में राहुल पड़लिया, दिनेश प्रसाद, लाखन चिलवाल, दीवान सिंह निगलटिया, पान सिंह चिलवाल, हरगिरी गोस्वामी आदि मौजूद रहे।

कौन बनेगा करोड़पति की हॉट सीट पर बैठेंगी उत्तराखंड की बेटी नेहा जोशी

Uttarakhand : रिश्तों में ऐसी खटास, कि दामाद ने सास और साली को उतार दिया मौत के घाट, मां बेटी हत्याकांड का खुलासा – तीन गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments