Covid-19NainitalReligionUttarakhand
हल्द्वानी न्यूज : साहू एंड ब्रिगेड की गौ सेवा 27 वें दिन भी जारी, एक समाज-श्रेष्ठ समाज भी आया साथ
हल्द्वानी। कांग्रेस जिला महामंत्री हेमंत साहू व सामाजिक कार्यकर्ता पंकज कश्यप के नेतृत्व में आज लगातार 27 वें दिन गौ सेवा जारी रही।
जिसमें एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था पदाधिकारियों व युवा कांग्रेस ने हिस्सा लिया। इस मौके पर एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था के अध्यक्ष योगेन्द्र साहू, संरक्षक रूपेन्द्र नागर, लोकेश साहू, बलराम हलधार, यूथ कांग्रेस के मोकिन सैफी, कांग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चा के नगर अध्यक्ष रिजवान हुसैन, सचिन राठौर, साहिल राज, अंशुल रॉनी, रितिक साहू, अक्षय कुमार, सैफ धर्मेंद्र व धर्मेंद्र कश्यप आदि उपस्थित थे।