HomeNationalदेश के पहले अग्निवीर अक्षय लक्ष्मण की जान गई, सेना ने दी...

देश के पहले अग्निवीर अक्षय लक्ष्मण की जान गई, सेना ने दी श्रद्धांजलि

ADVERTISEMENTS
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS

नई दिल्ली | सियाचिन में तैनात अग्निवीर अक्षय लक्ष्मण (Agniveer (Operator) Gawate Akshay Laxman) की एक ऑपरेशन के दौरान जान चली गई है। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, लक्ष्मण ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले देश के पहले अग्निवीर हैं। लक्ष्मण भारतीय सेना की फायर एंड फ्यूरी कोर का हिस्सा थे।

भारतीय सेना ने लक्ष्मण को श्रद्धांजलि देते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। हालांकि उनके नाम के आगे शहीद नहीं लिखा। फायर एंड फ्यूरी कॉर्प्स ने पोस्ट किया- सेना सियाचिन की कठिन ऊंचाइयों पर ड्यूटी के दौरान अग्निवीर (ऑपरेटर) गावते अक्षय लक्ष्मण के सर्वोच्च बलिदान को सलाम करती है।

🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें

अग्निवीरों को शहीद का दर्जा देने को लेकर पिछले दिनों काफी विवाद रहा था। 11 अक्टूबर को अग्निवीर अमृतपाल सिंह ने सुसाइड कर लिया था। जिसके चलते सेना ने उन्हें राजकीय सम्मान नहीं दिया। इस पर काफी विवाद हुआ।

सेना को तीन दिन बाद बयान जारी करना पड़ा। सेना ने कहा- अमृतपाल ने ड्यूटी के दौरान खुद को गोली मार ली थी। अमृतपाल के अंतिम संस्कार में गार्ड ऑफ ऑनर नहीं दिया गया, क्योंकि खुद को पहुंचाई गई चोटों से होने वाली मौत के मामले में यह सम्मान नहीं दिया जाता है।

सियाचिन दुनिया का सबसे ऊंचा युद्ध स्थल

सियाचिन ग्लेशियर (Siachen Glacier) काराकोरम रेंज लगभग 20 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित है। इस ग्लेशियर को दुनिया में सबसे अधिक ऊंचाई वाले युद्ध स्थल के रूप में जाना जाता है और यह भारत-पाक नियंत्रण रेखा के पास स्थित है। यह भारत का सबसे बड़ा और दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा ग्लेशियर है। यह पृथ्वी पर सबसे ऊँचा युद्धक्षेत्र भी है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments